Ground Zero trailer: BSF कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे के रोल में दिखेंगे इमरान हाशमी, ट्रेलर की डेट आई सामने
Ground Zero: हर नए पोस्टर के साथ एक्सेल एंटरटेनमेंट अपनी आने वाली एक्शन थ्रिलर ग्राउंड जीरो को लेकर बज़ बढ़ाता जा रहा है। टीज़र के बाद अब जो नया पोस्टर आया है, उसने सस्पेंस को और गहरा कर दिया है। ट्रेलर लॉन्च से ठीक एक दिन पहले मेकर्स ने सबसे बड़ा खुलासा कर दिया है, दरअसल उस दुश्मन की झलक दिखा दी है, जिसकी अब तक बस परछाईं दिखती थी।
पोस्टर में इमरान हाशमी BSF कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे के किरदार में अपने साथियों के साथ खड़े नज़र आ रहे हैं, वहीं टूटी हुई दीवार के उस पार एक रहस्यमयी, नकाबपोश शख्स छुपा हुआ दिखता है, जो किसी टकराव की आहट दे रहा है।

ये इमेज काफी विजुअली पावरफुल है और सस्पेंस से भरपूर भी, जिसने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। इसी के साथ मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, "एक साये में छुपा बेनाम दुश्मन, और उसके पीछे BSF अफसर की खोज। ग्राउंड जीरो ट्रेलर कल आ रहा है।"
इमरान हाशमी इस फिल्म में रियल लाइफ BSF कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे की भूमिका निभा रहे हैं। 'ग्राउंड ज़ीरो' सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और पिछले 50 सालों की सबसे बेहतरीन BSF ऑपरेशन्स में से एक को बड़े पर्दे पर दिखाएगी। ट्रेलर लॉन्च को और खास बनाते हुए, इसमें खुद डिप्टी कमांडेंट दुबे, इमरान हाशमी, साई तम्हणकर और मेकर्स मौजूद रहेंगे।
एक्सेल एंटरटेनमेंट की पेशकश, 'ग्राउंड ज़ीरो' को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन तेजस देवस्कर ने किया है। इसके को-प्रोड्यूसर्स हैं कासिम जगमगिया, विशाल रामचंदानी, संदीप सी सिधवानी, अर्हन बगाटी, टैलिसमैन फिल्म्स, अभिषेक कुमार और निशिकांत रॉय।
अब जब ट्रेलर कल आने वाला है, तो 'ग्राउंड ज़ीरो' का काउंटडाउन ऑफिशियली शुरू हो चुका है। ये धमाकेदार एक्शन थ्रिलर 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications