Emraan Hashmi को हुआ डेंगू, शूटिंग के बीच में ही बिगड़ी एक्टर की हालत, जानें डॉक्टर ने क्या कहा
Emraan Hashmi Dengue: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि इमरान हाशमी को डेंगू हो गया है। ऐसे में एक्टर काफी ज्यादा बीमार हो गए हैं। एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म ओजी (OG) की शूटिंग कर रहे थे और बीच में ही उनकी हालत बिगड़ गई।
इमरान हाशमी को हुआ डेंगू
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इमरान हाशमी अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के दौरान ही बीमार पड़ गए हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान हाशमी पिछले कुछ दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म ओजी की शूटिंग कर रहे थे।

शूटिंग के बीच में ही बिगड़ी एक्टर की तबीयत
खबर है कि इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में इमरान हाशमी के साथ साउथ के फेमस एक्टर और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण भी नजर आने वाले हैं। एक्टर को इस फिल्म की शूटिंग के बीच में ही महसूस हुआ कि वो ठीक नहीं हैं।
मुंबई के गोरेगांव इलाके में चल रही थी शूटिंग
फिल्म की शूटिंग मुंबई के गोरेगांव इलाके में चल रही थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही इमरान हाशमी खुद को बीमार महसूस करने लगे थे। ऐसे में उन्होंने डॉक्टर के पास जाना ही बेहतर समझा। डॉक्टर्स ने इमरान हाशमी का टेस्ट किया और रिपोर्ट में डेंगू होने के बारे में पता चला।
इमरान हाशमी ने काम से लिया ब्रेक
-अब खबर आ रही है उन्हें डेंगू हो गया है। एक्टर ने फिलहाल काम से ब्रेक लिया है और वह आराम कर रहे हैं। वहीं फिल्म OG की प्रोडक्शन टीम ने बताया है कि इमरान हाशमी के जल्द से जल्द ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है ताकि वह शूटिंग पर लौट सकें। जैसे ही एक्टर डेंगू से रिकवर होंगे, फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी जाएगी।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डेंगू के चलते इमरान हाशमी की हालत काफी खराब हो गई है। उनको काफी कमजोरी महसूस हो रही है। ऐसे में डॉक्टर ने एक्टर को आराम करने की सलाह दी है। डॉक्टर के अनुसार पूरी तरह से ठीक होने के बाद ही एक्टर शूटिंग पर लौट सकते हैं।
25 सितंबर 2025 को रिलीज होगी फिल्म 'ओजी'
आपको बता दें कि इमरान हाशमी फिलहाल फिल्म ओजी की शूटिंग में बिजी चल रहे थे। एक्टर की ये फिल्म आगामी 25 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के साथ इमरान हाशमी तेलुगू इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगे। लोगों को बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications