बॉक्स ऑफिस पर कंगना और अजय की फिल्म में लगी इमरजेंसी, पहले दिन दोनों फिल्मों ने कमाए चिल्लर
Emergency & Azaad movie box office collection Day 1: कंगना रनौत की राजनीतिक ड्रामा 'इमरजेंसी' का प्रीमियर 17 जनवरी को दुनियाभर में हुआ। कई विवादों का सामना करने के बावजूद, फिल्म के ट्रेलर को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। हालांकि, ट्रेड रिपोर्ट्सी की माने तो पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत धीमी रही। ऐसा ही हाल कुछ अजय देवगन की आजाद का भी रहा है। पढ़िए ये रिपोर्ट।
ट्रेक वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट की माने तो 'इमरजेंसी' ने पहले दिन देशभर से सिर्फ 2.4 करोड़ रुपए की कमाई की है। ये उनकी पिछली फिल्मों की तरह कम ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। भले ही इमरजेसी की तारीफ हो रही हो, लेकिन टिकट खिड़की पर वो नंबर पर तब्दील होती नजर नहीं आ रही है। फिल्म ने पहले ही दिन बहुत धीमी शुरुआत की है। इससे मेकर्स और खुद कंगना को थोड़ा झटका लगा है।

इन सबके बीच फिल्म को पंजाब में दिखाए जाने पर बवाल भी हुआ। जिस वजह से इसके 80 शोज रद्द करने पड़े। इसका भी असर बॉक्स ऑफिस पर जरूर पड़ा है। हालांकि इन सबके इतर फिल्म को लगे अभी एक ही दिन हुआ है। ऐसे में अभी पहले वीकेंड का तक कुछ कहना बहुत मुश्किल है। फिल्म की स्थिति पहले वीकेंड के बाद ही साफ हो पाएगी। इस फिल्म के साथ अजय देवगन की आजाद भी रिलीज हुई है। इसमें अजय के भांजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने डेब्यू किया है। इस फिल्म का भी बॉक्स ऑफिस पर डिब्बा बंद होता नजर आया है।
रिपोर्ट्स की माने तो आजाद कमाई इमरजेंसी से भी कम है। इसने पहले दिन 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि इस फिल्म को क्रिटिक्स से भी बहुत औसत रिव्यू मिले थे। फिल्म की कहानी 200 साल पुरानी और फिक्शन से भरी हुई थी। ऐसे में अमन और राशा का डेब्यू भी फ्लॉप होते हुए नजर आ रहा है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी कोई बज नहीं बन रहा है। पहले दिन इसे महज 15 प्रतिशत की ही ऑक्यूपेंसी मिली।












Click it and Unblock the Notifications