जेल से बाहर आने के बाद एल्विश यादव के बयान ने मचाई सनसनी, मुनव्वर को लेकर ये क्या बोल गए यूट्यूबर?
Munawar Farooqui: हाल ही में मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को लेकर खबरें आईं कि उन्हें नोएडा पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। हालांकि पुलिस ने बाद में अपने बयान में कहा कि हिरासत में लिए सारे लोगों को छोड़ दिया गया है। अब मुनव्वर की गिरफ्तारी को लेकर बीते दिनों हिरासत में लिये गए एल्विश यादव का बयान सामने आया है।
यूट्यूबर एल्विश यादव ने बीते दिनों अपने दिन जेल में काटे। एल्विश को रेव पार्टी में स्नेक वेनम के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया था, जिसके बाद 6 दिन हिरासत में काटकर वे घर वापस लौट आए थे। उस वक्त एल्विश के बारे में मुनव्वर से पूछा गया तो वे इस मुद्दे से अपना पल्ला झाड़ते नजर आए थे।

अब मुनव्वर को लेकर खबरें आईं कि पुलिस ने उन्हें उठा लिया तो एल्विश का इस मुद्दे पर रिएक्शन सामने आया है। यूट्यूबर ने कहा कि बिग बॉस जीतने के बाद सबका बुरा टाइम शुरू हो जाता है क्या? पोस्ट के साथ मुनव्वर ने लाफिंग इमोजी भी बनाया।
अब देखते ही देखते एल्विश यादव का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। एक यूजर ने कहा कि भाई हंसो मत बुरा लगता है। वहीं कई लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने मुनव्वर को लेकर एल्विश के रिएक्शन पर सहमति जताई। कई लोगों को एल्विश और मुनव्वर का ये भाईचारा काफी पसंद भी आ रहा है।
बताते चलें कि इससे पहले नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव को हिरासत में लिया था। एल्विश पर रेव पार्टी में स्नेक वेनम के इस्तेमाल का आरोप था। तब भी मुनव्वर से जब इस मसले पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मुनव्वर साफतौर पर इस मसले से पल्ला झाड़ते नजर आए ना ही उन्होंने इस बारे में कुछ भी विवादित कहा।












Click it and Unblock the Notifications