जेल से रिहा होने के 22 दिन बाद एल्विश यादव ने किया ऐसा काम, खरीदी करोड़ो की कार, पिता के बयान पर उठे ये सवाल

Elvish Yadav New Car: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर और फेमस सूट्यूबर एल्विश यादव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि यूट्यूबर एल्विश यादव ने जेल से बाहर आते ही अपने लिए एक नई चमचमाती गाड़ी खरीदी है। उन्होंने अपनी सफलता और शानदार लाइफस्टाइल को दिखाते हुए एक शानदार मर्सिडीज जी-वैगन कार ली है।

एल्विश यादव ने खरीदी करोड़ों की कार
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस लग्जीरियर कार की कीमत 2 करोड़ रुपए के आसपास है। एल्विश यादव की इस नई कार को देखने के बाद से लोग उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं। इस महंगी कार को देखने के बाद से लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं।

Elvish Yadav

यूट्यूब पर पोस्ट किया नई कार का वीडियो
एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी नई महंगी कार को लेकर लोगों को जानकारी दी है। उन्होंने अपनी नई शानदार मर्सिडीज जी-वैगन कार लोगों को दिखाई है जिसके बाद से लोग इस पर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर नई कार को लेकर एक व्लॉग भी पोस्ट किया, जिसमें फैंस को इसकी एक झलक भी देखने को मिली है।

लोग यूट्यूबर को सुना रहे हैं खरी खोटी
एल्विश यादव की नई लग्जीरियस कार को देखते ही लोगों ने उनके स्टेटस और जेल से छूटने को लेकर चर्चाएं करनी शुरू कर दी हैं। जहां एल्विश के फैंस ने उनकी सफलता की तारीफ की है और उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाया हैं, वहीं कुछ लोगों ने एल्विश पर सवाल भी उठाए हैं। कई लोगों ने उस समय को याद किया है जब एल्विश के पिता ने कहा था कि कैसे उनकी सभी महंगी कारें किराए पर ली गई हैं।

पिता के बयान पर उठे सवाल
एल्विश यादव की नई कार को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर उन्हें और उनके पिता राम अवतार यादव के बयान को लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। कई लोग तो पिता के बयान पर सवाल भी उठा रहे हैं। एक यूजर का कहना है- क्या उसके पिता ने ये नहीं बताया कि उसकी सारी गाड़ियां भाड़े की हैं और वह कार किराए पर लेता है। वहीं कई लोग कह रहे हैं कि एल्विश यादव को सिर्फ दिखावा करना आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+