Anjali Arora की शादी की खबरों ने एल्विश यादव को तोड़ा! गाड़ी में बैठकर यूट्यूबर ने किया ऐसा काम... देखें VIDEO

Elvish Yadav Video: 'बिग-बॉस' ओटीटी विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव का नाम कई लड़कियों संग जुड़ा है। इसमें एक नाम लॉकअप कंटेस्टेंट और इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा भी हैं। एल्विश संग अंजलि के अफेयर की एक समय पर चर्चा थी। हालांकि इसे लेकर दोनों ने ही कभी कुछ साफतौर पर नहीं कहा। हाल ही में जब अंजलि की शादी की अफवाहें उड़ीं तो इस कड़ी में एल्विश का भी एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।

बताते चलें कि बीते दिनों अंजलि अरोड़ा की एक तस्वीर की चर्चा थी, जिसके बाद फैंस कयास लगाने लगे कि उनकी शादी हो गई है। ब्वॉयफ्रेंड आकाश संग अंजलि की गुपचुप शादी की खबरें आग की तरह सोशल मीडिया पर फैलीं। हालांकि अंजलि ने बाद में साफ कर दिया कि ऐसा कुछ नहीं है वे बस मजाक कर रही थीं। मगर इस बीच एल्विश का एक क्लिप भी सुर्खियों में है।

Elvish yadav

क्लिप में एल्विश यादव काफी टूटे और बिखरे हुए से नजर आ रहे हैं। मानो किसी हसीन दिलरुबा ने उनके दिल के हजार टुकड़े कर दिये हों। वे गाडी के अंदर बैठे हुए हैं और कौन तुझे यूं प्यार करेगा... पर लय से लय मिलाते दिख रहे हैं। यूट्यूबर वैसे तो अपने कई वीडियोज अपलोड करते रहते हैं मगर इस तरह का वीडियो लंबे समय के बाद उन्होंने अपलोड किया है। ऐसे में फैंस तो कयास लगाने लगे कि जरूर उन्होंने अंजलि अरोड़ा के लिए इसे बनाया होगा।

फैंस कयास लगाने लगे कि जरूर एल्विश का दिल टूट गया होगा जब उन्होंने भी अंजलि अरोड़ा की शादी की खबरें सुनी होंगी। बताते चलें कि कई फैंस तो ख्वाहिश तक कर चुके थे कि अंजलि और एल्विश को वे साथ देखना चाहते हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर ये क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+