Elvish Yadav Statement: 'मैं और मेरा परिवार', घर पर हमले के बाद एल्विश यादव का पहला रिएक्शन आया सामने
Elvish Yadav Statement: यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर 17 अगस्त की सुबह लगभग 6 बजे गोलीबारी की घटना सामने आई। बाइक पर सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने करीब 24 राउंड गोलियां चलाईं। इसके बाद वो मौके से फरार हो गए। पुलिस को घटनास्थल से गोलियों के खोखे पुलिस को मिले हैं। जिसके बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
जब ये घटना हुई उस वक्त एल्विश घर पर मौजूद नहीं थे। उनकी मां सुषमा यादव और एक केयरटेकर घर के अंदर थे, जो सुरक्षित हैं। अब हमले के बाद पहली बार अब एल्विश यादव का बयान सामने आया है।

एल्विश ने इंस्टाग्राम पर लिखा, आपकी शुभकामनाओं के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मैं और मेरा परिवार सुरक्षित और स्वस्थ हैं। आपके विचारों और चिंताओं के लिए मैं सचमुच आभारी हूं। धन्यवाद।
बता दें, इस घटना की जिम्मेदारी एक गैंग ने ले ली है। जिसका नाम 'भाऊ गैंग' है। गैंगस्टर नीरज फरीदपुर और भाऊ रिटौलिया ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि एल्विश के घर पर हमला उन्होंने करवाया है। सोशल मीडिया पोस्ट में गैंग ने लिखा, "इसने सट्टे (बेटिंग ऐप) का प्रमोशन किया है, जिससे कई घर बर्बाद हुए हैं। सोशल मीडिया के कीड़ों को वॉर्निंग है कि जो सट्टे का प्रमोशन करते मिल गया, उसके पास गोली या कॉल कभी भी आ सकती है। जो भी सट्टे वाले हैं, वे तैयार रहें। ये एक वायरल सोशल मीडिया पोस्ट है। जिसकी पुष्टि oneindia hindi नहीं करता। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
एल्विश यादव के पिता राम अवतार यादव ने बताया कि तीन बदमाशों ने उनके घर पर करीब 25 से 30 राउंड फायरिंग की। उन्होंने कहा, "जब घटना हुई, मैं सो रहा था। पुलिस प्रशासन अपना काम कर रहा है और हमें भरोसा है कि जांच सही तरीके से होगी। सुबह करीब साढ़े पाँच बजे हमें आवाज़ सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो पता चला कि यहाँ गोलियाँ चली हैं... फिर हमने तुरंत सीसीटीवी चेक किया। पता चला कि दो लोग ज़रूर थे, और शायद कोई तीसरा भी होगा। हमने पुलिस को सूचना दी... इन लोगों ने 15 राउंड से ज़्यादा गोलियाँ चलाईं... एल्विश यहाँ बहुत कम आता है। आमतौर पर वो अपने काम की वजह से बाहर ही रहता है... भगवान उन लोगों को सद्बुद्धि दे जिन्होंने ऐसा किया... एल्विश ठीक है, मैंने उससे बात की है... स्वाभाविक है, हमें डर लग रहा है...।"
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications