एकता कपूर ने पापा जितेंद्र को कहा 'इच्छाधारी नाग, क्या हुई बात? लोग बोले- तुम तो 'नागमाता' हो

Ekta Kapoor On Jeetendra: टीवी इंडस्ट्री में अगर किसी शो ने फैंटेसी, ड्रामा और रहस्य को मिलाकर सालों तक दर्शकों को बांधे रखा है, तो वो एकता कपूर का सुपरहिट सीरियल 'नागिन' है। साल 2015 में शुरू हुआ ये शो अब अपने 7वें सीजन तक पहुंच चुका है और हर बार की तरह इस बार भी दर्शकों का जबरदस्त प्यार बटोर रहा है।

एकता कपूर का इच्छाधारी 'नाग-नागिन कनेक्शन'
इसी बीच एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा मजेदार पोस्ट शेयर किया है, जिसने फैंस को हंसने पर मजबूर कर दिया है। हाल ही में एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर 1979 में रिलीज हुई फिल्म 'जानी दुश्मन' का एक वीडियो शेयर किया है।

Ekta Kapoor

एकता कपूर ने कहा- मेरे पापा असली 'इच्छाधारी नाग' हैं

आपको बता दें कि इस फिल्म में एकता कपूर के पिता और दिग्गज अभिनेता जितेंद्र 'इच्छाधारी नाग' के किरदार में नजर आए थे। वीडियो शेयर करते हुए एकता कपूर ने हल्के-फुल्के अंदाज में कैप्शन में लिखा है- मेरे पापा असली 'इच्छाधारी नाग' हैं, तो क्या इससे मैं भी 'नागिन' बन जाती हूं? एकता के पोस्ट ने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है।

लोगों ने एकता कपूर को कहा 'नागमाता'

एकता कपूर के इस मजाकिया पोस्ट पर फैंस ने भी जबरदस्त कमेंट्स की बारिश कर दी है। किसी ने उन्हें टीवी की 'नागमाता' कहा है तो किसी ने लिखा है- नागमाता फॉरएवर। वहीं एक यूजर ने मजाक में सुझाव दिया है कि 'नागिन 7' सीरियल में उनका कैमियो तो बनता ही है। कमेंट सेक्शन में ऐसे ढेरों रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं, जिन्हें पढ़कर कोई भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सकता।

'नागिन 7' में प्रियंका चाहर चौधरी की एंट्री

इन दिनों टीवी पर 'नागिन 7' शो प्रसारित हो रहा है जिसमें 'उड़ारियां' सीरियल फेम प्रियंका चाहर चौधरी इच्छाधारी नागिन के रोल में नजर आ रही हैं। शो में उनके किरदार का नाम 'अनंता' है, जो 'नागिन 6' की प्रार्थना (तेजस्वी प्रकाश) की बेटी बताई गई है। नई कहानी, नए ट्विस्ट और जबरदस्त विजुअल्स के साथ ये सीजन भी टीआरपी की रेस में लगातार टॉप 5 में अपनी जगह बनाए हुए है।

'नागिन फ्रेंचाइजी का जादू बरकरार

-7 सीजन बाद भी 'नागिन' शो का क्रेज कम नहीं हुआ है। इच्छाधारी नाग-नागिन की दुनिया, बदले की कहानी और रहस्यमयी ड्रामा आज भी दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखने में कामयाब है और अब एकता कपूर का ये मजेदार 'नाग-नागिन कनेक्शन' इस चर्चा में और तड़का लगा रहा है।

-टीवी की 'नागमाता' एकता कपूर के पोस्ट ने साबित कर दिया है कि फैंस को एंटरटेन करना उन्हें बखूबी आता है, चाहे पर्दे पर हो या सोशल मीडिया पर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+