क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट, सौनिकों के अपमान से जुड़ा है मामला

एकता कपूर की वेब सीरीज XXX सीजन 2 को लेकर उनके खिलाफ बेगूसराय न्यायालय की ओर से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

Google Oneindia News

मुंबई, 28 सितंबर: बॉलीवुड जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म और सीरियल निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ बेगूसराय न्यायालय की ओर से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। दरअसल, सीरीज XXX सीजन 2 में दिखाए गए आपत्तिजनक सीन्स को लेकर पिछले बेगुसराय कोर्ट में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। अब सैनिकों के दिखाए अपमान को लेकर शोभा कपूर और एकता कपूर के खिलाफ न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।

ekta kapoor

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये पूरा मामला पिछले साल 2021 का है। एकता कपूर की इस वेब सीरीज में कई आपत्तिजनक सीन्स दिखाए गए हैं। जिसमें से एक सीन भारत के सैनिकों और उनकी पत्नी को गलत तरीके से दिखाया गया है। जिसके बाद बिहार के बेगूसराय कोर्ट एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ उनको को समन भेजकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश दिए थे।

एकता कपूर ने मांगी थी माफी
इस केस के दर्ज होने के बाद एकता कपूर ने भी अपनी सफाई दी थी। उन्होंने कहा था किइस मामले में जानकारी मिलते ही उन्होंने वेब सीरीज से इस सीन को घटवा दिया था। इसके साथ ही एकता ने अपनी गलती मानते हुए लोगों से माफी भी मांगी थी। हालांकि उनके माफी मांगने का खासा असर देखने को नहीं मिला और अब उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया गया है।

 ये भी पढ़ें: शादी से पहले ही रणबीर कपूर ने आलिया के साथ किया था ये काम, अब जाकर सामने आई सच्चाई ये भी पढ़ें: शादी से पहले ही रणबीर कपूर ने आलिया के साथ किया था ये काम, अब जाकर सामने आई सच्चाई

Comments
English summary
ekta kapoor and her mother for web series XXX arrest warrant issued
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X