Dunki Trailer: इमोशन और लाफ्टर से भरा है 'डंकी' का ट्रेलर, 4 दोस्तों संग दुनिया के सफर पर निकले शाहरुख खान

Dunki Trailer Out: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'डंकी' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लोग बड़ी बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। आज फिल्म 'डंकी' का ट्रलेर ड्रॉप 4 के रूप में जारी कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

फिल्म 'डंकी' का दमदार ट्रेलर रिलीज
आपको बता दें कि फिल्म का ट्रेलर इमोशन और ड्रामा से भरपूर है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि फिल्म के लीड हीरो शाहरुख खान अपने चार दोस्तों के साथ दुनिया के सफर पर निकले हैं। शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी इस अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर वीडियो शयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए किंग खान ने कैप्शन में लिखा है- ये कहानी मैंने शुरू की थी, लालतू से! इसे खत्म भी मैं ही करूंगा...अपने उल्लू दे पठ्ठों के साथ।

dunki

किंग खान शेयर किया 'डंकी' का ट्रेलर
किंग खान ने आगे लिखा है- 'डंकी' के ट्रेलर में एक जर्नी दिखाया गया है जो राजू सर के विजन से शुरू होती है। यह आपको दोस्ती की एक पागलपन भरी यात्रा, लाइफ की कॉमेडी और ट्रेजडी और घर और परिवार के लिए पुरानी यादों में ले जाएगा। इंतजार खत्म हुआ, #DunkiDrop4....अभी रिलीज! 'डंकी' 21 दिसंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्रेलर के शुरुआत में शाहरुख खान बताते हैं इसकी कहानी
3 मिनट 2 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत हार्डी (शाहरुख खान) द्वारा अपनी कहानी बताने से होती है, जो 1995 में लालतू में शुरू हुई थी, जहां वह अपने चार दोस्तों से मिले थे। इन सभी दोस्तों की लंदन जाने की ख्वाहिश थी। इसके बाद वह दर्शकों को अपने दोस्तों बल्ली से मिलवाते हैं जो एक नाई है, हुगु एक कपड़े की दुकान चलाता है और सुखी जिसे अंग्रेजी बोलने का शौक है, उसके साथ मनु भी है जो हार्डी के लिए दुनिया से लड़ सकती है।

इमोशन, लाफ्टर और ड्रामा से भरा है 'डंकी' का ट्रेलर
फिल्म के ट्रेलर में बोमन ईरानी के किरदार से भी मिलवाया गया है जो फिल्म में एक इंग्लिश टीचर के रोल में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर पूरी तरह से लाफ्टर, इमोशन और ड्रामा से भरपूर है। ये उन लोगों के ग्रुप की कहानी दिखाता है जो भारते से विदेश जाने की इच्छा रखते हैं। फ्लैशबैक में सुनाई जा रही इस फिल्म में शाहरुख खान भी बुजुर्ग व्यक्ति के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस दिलचस्प कहानी में सभी लोगों की भावनाओं को एक फ्रेम में समेटा गया है। साथ ही उनके अनुभव को बी दर्शाया गया है।

क्रिसमस पर रिलीज होगी 'डंकी'
फिल्म 'डंकी' के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी हैं। इसके अलावा उन्होंने शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के साथ मिलकर जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स के प्रोडक्शन बैनर के तहत इसको प्रोड्यूसर किया है। इस फिल्म में शाहरुख खान बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। ये फिल्म आगामी 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+