Dunki OTT Release: शाहरुख खान ने फैंस को वैलेंटाइन डे पर दिया बड़ा सरप्राइज, जानें कब और कहां देखें 'डंकी'

Dunki OTT Release: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने अपने फैंस को वैलेंटाइन डे पर एक बहुत ही बड़ा सरप्राइज दिया है। इस खास सरप्राइज के चलते उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया है। खबर है कि शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' गत 14 फरवरी 2024 की रात से ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने लगी है। लोगों को इसकी जानकारी मिलते ही वह खुशी से झूम उठे हैं।

शाहरुख खान ने फैंस को दिया सरप्राइज
राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'डंकी' में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू और विक्की कौशल सहित कई और कलाकार मौजूद हैं। वैलेंटाइन डे की रात 12 बजे से ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने लगी है। इस फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर किंग खान के फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

dunki

'डंकी' नेटफ्लिक्स पर हुई है रिलीज
आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। वहीं नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक घोषणा की थी जिसमें शाहरुख खान की मूवी 'डंकी' के रिलीज होने की खबर थी। इसमें लिखा है- अपना सामान पैक करें! दुनियाभर में 'डंकी' के बाद अब शाहरुख खान आपके घर आ रहे हैं। 'डंकी' अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी 'डंकी'
जानकारी के अनुसार शाहरुख खान की 'डंकी' गत 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस कॉमेडी-ड्रामा मूवी को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। राजकुमार हिरानी ने फिल्म का निर्देशन तो किया ही है साथ में एडिटिंग भी की है। इसे शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, जियो स्टूडियोज और राजकुमार हिरानी फिल्म्स के तहत प्रोड्यूस किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+