दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने क्यूटी बिटिया का नाम किया अनाउंस, शेयर की पहली फोटो!

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड की भाषा में लोग पावर कपल मानते हैं। दोनों की ही स्टार मटेरियल हैं। कपल की अलग-अलग फैन फॉलोइंग भी है। इस साल 8 सितंबर, 2024 को दोनों पैरेंट्स बने। दीपिका ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद से ही दोनों के फैंस बेटी का नाम जानने के लिए बेताब थे।

अब दिवाली के खास अवसर पर उन्होंने अपनी बेटी का अनाउंस कर दिया है। इस स्टार जोड़ी ने अपनी नन्ही परी का नाम "दुआ पादुकोण सिंह" रखा है। इसकी जानकारी ने दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है।

Dua Padukone Singh is the name of Deepika Padukone and Ranveer Singh s daughter see her first picture

दुआ है नाम
रणवीर और दीपिका ने अपने पोस्ट में लिखा, दुआ पादुकोण सिंह। दुआ का मतलब प्रार्थना, क्योंकि ये हमारी प्रार्थनाओं का उत्तर है।

फैंस की बना दी दिवाली
ये दिवाली इन दोनो प्यार भरे दिलों के लिए खास है, क्योंकि वे दोनों अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में खुशी मना रहे हैं। जहां, ये जोड़ी पहली बार अपनी नन्ही परी के साथ त्योहार का जश्न मना रहा हैं। वहीं, दूसरी तरफ इसी दिन सिंघम अगेन ने भी अपनी रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है। बता दें कि इस मल्टी स्टारर फिल्म में दोनों अहम रोल्स में हैं। इस फिल्म में रणवीर की परफॉर्मेंस देख दर्शक काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। रणवीर इसमें सिंबा वाले किरदार में हैं, उनकी कॉमेडी लोगों को पसंद आ रही है।

इधर दीपिका फिल्म में लेडी सिंघम के किरदार में हैं। हालांकि उनकी रोल को मिले जुले रिएक्शन मिल रहे हैं। लेकिन दोनों ने आज फिल्म के साथ बेटी का नाम अनाउंस कर अपने फैंस को दोगुनी खुशी दे दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+