दूरदर्शन के Live Show में मौत ने दी दस्तक, डायरेक्टर से सवाल पूछती रह गई एंकर
केरल में दूरदर्शन के लाइव शो के दौरान अचानक से डॉ. ए. दास की मौत हो गई। कृषि विश्वविद्यालय में निदेशक रहे 59 वर्षीय दास एक कार्यक्रम में अचानक बेहोश होकर नीचे गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।
चैनल के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना कृषि दर्शन कार्यक्रम के दौरान हुई। ये कार्यक्रम सोमवार से शुक्रवार तक शाम 6:30 बजे प्रसारित किया जाता है। इसी दौरान जब एंकर दास से सवाल पूछ रही थी तो वे बेहोश हो गए।

कार्यक्रम के वक्त ही ये घटना भी शाम साढ़े 6 बजे हुई। कृषि विशेषज्ञ को बेहोश होने के बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताते चलें कि डॉक्टर अनी एस दास, केरल विश्वविद्यालय में प्लानिंग डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे। अकसर वे बतौर एक्सपर्ट कृषि दर्शन कार्यक्रम में हिस्सा भी लेते थे।
अधिकारियों की मानें तो जब डायरेक्टर बेहोश हुए तो उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर जाया गया मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका।












Click it and Unblock the Notifications