इस दिन रिलीज होगा 'डॉन 3' का टीजर, फरहान अख्तर ने किया ऐलान, शाहरुख खान को रणवीर सिंह ने किया रिप्लेस

Don 3 Teaser: बॉलीवुड के फेमस एक्टर, सिंगर और फिल्म मेकर फरहान अख्तर एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं। फरहान अख्तर ने आज यानी 8 अगस्त को अपनी अपकमिंग फिल्म 'डॉन 3' का ऐलान कर दिया है। इस घोषणा के बाद से फिल्म 'डॉन 3' सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। फरहान अख्तर ने इस घोषणा के साथ साथ एक छोटा सा वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। खबर है कि सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' के रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में 'डॉन 3' का टीजर दिखाया जाएगा। ऐसे में आगामी 11 अगस्त 2023 को आधिकारिक रूप से फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म 'डॉन 3' का टीजर रिलीज कर दिया जाएगा।

फिल्म 'गदर 2' के रिलीज पर 'डॉन 3' का टीजर
आपको बता दें कि सनी देओल और अमीषा पटेल की अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' आगामी 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी धमाकेदार तरीके से हो रही है। फिलम की एडवांस बुकिंग को देखकर हर कोई इस मूवी को पहले से ही ब्लॉकबस्टर बता रहा है। इसी बीच खबर है कि फिल्म 'गदर 2' के रिलीज के साथ ही फरहान अख्तर की अपकमिंग मूवी 'डॉन 3' का टीजर भी आउट हो जाएगा।

ranveer singh

'डॉन 3' में नजर आएंगे रणवीर सिंह
फिल्म 'डॉन 3' को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार फिल्म 'डॉन 3' में बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान नहीं दिखाई देंगे। दरअसल शाहरुख खान को बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने रिप्लेस कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर फरहान अख्तर ने अपनी अपकमिंग मूवी 'डॉन 3' का एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए ऑफिशियल तौर पर फिल्म का ऐलान किया गया है।

11 अगस्त को 'डॉन 3' का टीजर होगा रिलीज
ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो में फिल्म 'डॉन 3' का लोगो देखने को मिल रहा है। इस लोगो के साथ कैप्शन में लिखा गया है- एक नए युग की शुरुआत। हालांकि इससे ज्यादा जानकारी ट्विटर पर नहीं दी गई है। लेकिन खबर है कि आगामी 11 अगस्त को इस फिल्म का टीजर रिलीज हो जाएगा। वहीं फिल्म 'डॉन 3' में शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को क्यों कास्ट किया गया है, इस बारे में भी फरहान अख्तर ने अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ नहीं बताया है।

'डॉन 3' के लिए रणवीर सिंह ने शूट किया वीडियो
पिंकविला की खबर के अनुसार फिल्म 'डॉन 3' के लिए रणवीर सिंह ने एक अनाउंसमेंट वीडियो भी शूट कर लिया है। इस वीडियो को भी टीजर के रिलीज होने के बाद ही आउट किया जाएगा। आपको बता दें कि साल 1978 में बॉलीवुड के महानायकअमिताभ बच्चन फिल्म 'डॉन' में नजर आए थे। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

'डॉन 2' में नजर आए थे शाहरुख खान
इसके बाद साल 2006 में फरहान अख्तर के निर्देशन में फिल्म 'डॉन: द चेज बिगेन अगेन' रिलीज हुई थी जिसमें शाहरुख खान नजर आए थे। उनके इस नेगेटिव अंदाज को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिर साल 2011 में शाहरुख खान एक बार फिर से फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 2' में नजर आए थे। हालांकि अब शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह 'डॉन 3' में दिखाई देंगे। फिल्म 'डॉन 3' साल 2024 के अंत तक रिलीज हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+