DDSM Mein Box Office Prediction: पहले ही दिन खुलेगी सिद्धांत-मृणाल की लॉटरी, मिलेगी जबरदस्त ओपनिंग!

Do Deewane Seher Mein Box Office Prediction: Siddhant Chaturvedi और अभिनेत्री Mrunal Thakur की फिल्म Do Deewane Seher Mein सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज के साथ ही फिल्म को दर्शकों की ओर से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। जिससे इसे 2026 की 'साइलेंट सक्सेस' माना जा रहा है। शुरुआती रुझानों के अनुसार, यह फिल्म पहले दिन बेहतर कमाई दर्ज कर सकती है।

Do Deewane Seher Mein Box Office Prediction

Sanjay Leela Bhansali के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी इस रोमांटिक ड्रामा ने दर्शकों को थिएटर तक खींचने में सफलता हासिल की है। ट्रेड रिपोर्ट्स का अनुमान है कि फिल्म ओपनिंग डे पर लगभग 1.5 करोड़ से 3 करोड़ रुपये के बीच कारोबार कर सकती है। यदि यह 3 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूती है, तो साल 2026 की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो सकती है। इसके साथ ही ये फिल्म सिद्धांत के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन जाएगी।

अब तक 2026 में सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड Border 2 के नाम है, जिसने 32.1 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। इसके बाद O Romeo (9.01 करोड़), Ikkis (7.28 करोड़), Mardaani (4 करोड़) और Happy Patel (1.25 करोड़) का स्थान है। ऐसे में 'दो दीवाने सहर में' इन फिल्मों के बीच अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही है।

इसी दिन Taapsee Pannu की फिल्म Assi भी रिलीज हुई है। हालांकि, ट्रेड विश्लेषकों के मुताबिक 'अस्सी' की तुलना में 'दो दीवाने सहर में' को बेहतर प्रतिक्रिया मिल रही है। यदि शुरुआती रुझान कायम रहते हैं, तो सिद्धांत और मृणाल की यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बढ़त बना सकती है और आने वाले वीकेंड में अपनी स्थिति और मजबूत कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+