Do Aur Do Pyaar Teaser: विद्या बालन की 'दो और दो प्यार' का टीजर रिलीज, प्रतीक गांधी के साथ कर रहीं रोमांस
Do Aur Do Pyaar Teaser Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन लंबे समय बाद एक बार फिर लोगों को एंटरटेन करने की तैयारी कर चुकी हैं। एक्ट्रेस जल्द ही नई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'दो और दो प्यार' में नजर आने वाली हैं। उनकी इस फिल्म का टीजर आज यानी 21 मार्च 2024 को रिलीज कर दिया है।
फिल्म 'दो और दो प्यार' का टीजर रिलीज
इससे पहले मेकर्स ने फिल्म की स्टारकास्ट का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया था। इस फिल्म में विद्या बालन के साथ-साथ इलियाना डिक्रूज, प्रतीक गांधी और सैंथिल राममूर्ति नजर आएंगे। फिलहाल फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लोग विद्या बालन की दमदार एक्टिंग को देख चौंक गए हैं। फिल्मा का टीजर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

रिश्ते में स्पार्क वापस लाने की हो रही है कोशिश
फिल्म का टीजर काफी मजेदार है। मूवी के चारों किरदार अपने अपने रिश्ते में स्पार्क को बनाए रखने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। वो कभी डेट पर जाते हैं तो कभी साथ में ट्रैवल करते हैं। कोशिश ये रहती है कि शादी के बाद शुरुआत में जो चार्म था, वह किसी तरह से वापस आ जाए।
विद्या बालन और प्रतीक गांधी की दमदार जोड़ी
फिल्म 'दो और दो प्यार' के टीजर की शुरुआत विद्या बालन और प्रतीक गांधी के साथ होती है। दोनों शादीशुदा कपल हैं और काउच पर बैठे खाना खा रहे हैं। प्रतीक गांधी अपनी पत्नी विद्या बालन को आइसक्रीम ऑफर करते हैं, पर वो ये कहकर इनकार कर देती हैं कि वह वीगन हैं और इसलिए दूध नहीं ले सकती हैं। इसी बात पर उन दोनों के बीच बहस छिड़ जाती है। ऐसे में प्रतीक पत्नी विद्या को याद दिलाते हैं कि उनके फेसवॉश में भी तो दूध है।
19 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी फिल्म
वहीं दूसरी तरफ इलियाना डिक्रूज और सैंथिल राममूर्ति के बीच के हल्के-फुल्के रोमांस को दिखाया जाता है। इस फिल्म में विद्या बालन काव्या के किरदार में नजर आएंगी जो पेशे से एक डेंटिस्ट हैं। वहीं प्रतीक गांधी फिल्म में अनी नाम के एक शख्स का रोल प्ले कर रहे हैं। वह पेशे से एक लव स्ट्रक एंटरप्रेन्योर हैं। वहीं, सैंथिल राममूर्ति, विक्रम के किरदार में हैं और इलियाना डिक्रूज एक उभरती हुई एक्ट्रेस के रोल में नजर आएंगी। ये फिल्म आगामी 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications