'दिव्या भारती मर जाएगी', मौत से 8 साल पहले हुई थी ऐसी भविष्यवाणी, बहन कायनात अरोड़ा का शॉकिंग खुलासा

Divya Bharti Death: 90 के दशक में कई एक्ट्रेसेस ने बॉलीवुड में एंट्री की थी, लेकिन जो पॉपुलैरिटी दिव्या भारती ने हासिल की थी, उसका मुकाबला कोई नहीं कर सका। दिव्या भारती ने बहुत ही कम समय में सफलता की ऊंचाइयों को छू लिया था।

1992 में दिव्या भारती ने बॉलीवुड में रखा था कदम
तेलुगू फिल्म 'बोब्बिली राजा' से शुरुआत करने के बाद दिव्या भारती ने साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'विश्वात्मा' के जरिए हिंदी सिनेमा में कदम रखा था और जल्द ही इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर हीरोइन बन गई थीं।

Divya Bharti Death

चचेरी बहन कायनात अरोड़ा ने खोले ऐसे राज

-हालांकि 5 अप्रैल 1993 को महज 19 साल की उम्र में ही दिव्या भारती का निधन हो गया और फिल्म इंडस्ट्री ने इस चमचमाते सितारे को खो दिया था। फिलहाल दिव्या भारती की चचेरी बहन और एक्ट्रेस कायनात अरोड़ा ने कुछ ऐसे खुलासे किए हैं जिनके बारे में जानकर आपके होश उड़ सकते हैं।

-दिव्या भारती की चचेरी बहन ने एक्ट्रेस की मौत से जुड़ी कुछ भावुक बातें शेयर की हैं। उन्होंने बताया है कि कैसे दिव्या भारती की मां मीता भारती ने एक पुजारी की भविष्यवाणी पर भरोसा किया था, जिसमें उनकी बेटी की अल्पायु और उनके पुनर्जन्म की बात कही गई थी।

दिव्या भारती के परिवार के करीब थीं कायनात

-एक इंटरव्यू में कायनात ने कहा है- जब ये हादसा हुआ, मैं बहुत छोटी थी। दिव्या मेरी सगी बहन नहीं थीं, बल्कि बीच में एक और कजिन है। मुंबई आने के बाद मेरा दिव्या भारती के परिवार से गहरा जुड़ाव हो गया था।

-कायनात ने कहा- मीता आंटी को मैं 'मीता मॉम' कहती थी। उन्होंने हमेशा मेरा ख्याल रखा है। ओपी भारती जी और पूरा परिवार बेहद अच्छा था। दरअसल मैं मुंबई में अकेली थी, इसलिए उनका साथ मेरे लिए बहुत मायने रखता था।

-कायनात ने कहा- सच कहूं तो फिल्मों में आने का मेरा कोई इरादा नहीं था, लेकिन मीता मॉम चाहती थीं कि मैं साजिद नाडियाडवाला के साथ काम करूं। उन्होंने मुझे अपनी बेटी की तरह अपनाया।

-कायनात ने दिव्या भारती की तारीफ करते हुए कहा- वह बेमिसाल थीं। मैं आज भी उनकी बहुत बड़ी फैन हूं। उनकी खूबसूरत आंखें, उनका करिश्मा और उनका व्यक्तित्व किसी और से तुलना नहीं किया जा सकता। जैसे अमिताभ बच्चन सिर्फ एक हैं, वैसे ही दिव्या भारती भी सिर्फ एक ही थीं।

पुजारी की भविष्यवाणी पर दिव्या भारती की मां को था भरोसा

-कायनात ने बताया कि दिव्या भारती की मां मीता भारती अक्सर उनसे अपनी बेटी को लेकर बातें किया करती थीं। उन्होंने कहा- एक बार मीता मॉम ने मुझसे कहा था- कायनात, मेरी बेटी वापस आएगी। जब मैंने पूछा क्यों, तो उन्होंने बताया कि जब दिव्या छोटी थीं, तो एक पुजारी ने उनकी कुंडली देखकर कहा था कि उनकी उम्र कम है।

-कायनात ने आगे बताया- मीता मम ने कहा था कि जब दिव्या भारती 18 साल की हुई थीं तब उनकी मौत का खतरा और बढ़ गया था इसलिए उनके परिवार ने पूजा-पाठ करवाना शुरू कर दिया था, लेकिन बाद में अचानक ही सब बंद कर दिया।

दिव्या भरती के पुनर्जन्म की बात आई थी सामने

जानकारी के अनुसार दिव्या भारती की मौत के बाद मीता भारती ने कायनात को बताया था कि वही पुजारी फिर से उनसे मिला था और कहा था कि उसकी सभी भविष्यवाणियां सही साबित हुई हैं। मीता ने उस पुजारी से पूछा था कि अब क्या होगा, जिस पर उन्होंने कहा था- आपकी बेटी वापस आएगी, वह पुनर्जन्म लेगी।

दिव्या भारती की मौत दुर्घटना या साजिश?

-आपको बता दें कि 5 अप्रैल 1993 को जब दिव्या भारती की अचानक मौत की खबर सामने आई, तो पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में चली गई थी। उनकी आकस्मिक मौत ने हर किसी को हक्का-बक्का कर दिया था।

-आज इस बात को 32 साल बीत चुके हैं, लेकिन दिव्या भारती की मौत की गुत्थी आज भी अनसुलझी बनी हुई है। लोग आज भी ये जानना चाहते हैं कि क्या ये दुर्घटना थी या कोई फिर कोई बड़ी साजिश? दिव्या भारती की मौत से जुड़े कई सवालों के जवाब आज भी नहीं मिल पाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+