'कोई नहीं जानता कि बंद घर में क्या हुआ...', वरुण से ब्रेकअप के बाद फूटा दिव्या अग्रवाल का गुस्सा, कह दी ये बात

'कोई नहीं जानता कि बंद घर में क्या हुआ था...', वरुण सूद से ब्रेकअप के बाद फूटा दिव्या अग्रवाल का गुस्सा, कह दी ये बात

मुंबई, 11 मार्च: बिग बॉस ओटीटी की विनर और एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद ने कुछ दिनों पहले अपने ब्रेकअप के बारे में सोशल मीडिया पर लोगों को जानकारी दी है। 2018 से दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद को अलग हुए एक हफ्ते का वक्त हो गया है, इसी बीच सोशल मीडिया पर दिव्या और वरुण को लेकर कई तरह की निगेटिव बातें की जा रही थीं। अब दिव्या अग्रवाल का इन नकारात्मक बातों के खिलाफ गुस्सा फूटा है और उन्होंने ट्वीट कर जवाब दिया है। सामाजिक दबाव पर एक मजबूत नोट ट्वीट करते हुए दिव्या ने कहा, कि लोगों को कोशिश करना बंद करने की जरूरत है क्योंकि सामाजिक दबाव उन्हें थोड़ा भी नहीं हिला पाएगा।

'आप जानते हैं सबसे अधिक दर्द क्या होता है...'

'आप जानते हैं सबसे अधिक दर्द क्या होता है...'

एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने कहा, "आप जानते हैं कि सबसे ज्यादा दर्द क्या होता है? लोग मुझे कहीं देखना चाहते हैं और मैं वहां नहीं रहना चाहती हूं। वे जबरदस्ती करते हैं, धमकी देते हैं, रोते हैं.. कोई नहीं जानता कि बंद घर में क्या होता है.. किसी को जानने की जरूरत नहीं है! यह सामाजिक दबाव मुझे जरा भी नहीं हिलाएगा! इसलिए, कोशिश करना बंद करिए।''

वरुण भी गुस्से में बोले-'प्लीज सांस लेने दो...'

वरुण भी गुस्से में बोले-'प्लीज सांस लेने दो...'

वरुण सूद ने ट्वीट किया, ''दोस्तों, मैं आप सभी को संबोधित करना चाहता हूं, प्लीज लोगों को और हमें सांस लेने दीजिए। अगर दो लोग किसी चीज को लेकर चुप और शांत हैं तो किसी बुरे दौर से गुजर रहे हैं, कुछ समझने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको उनपर इल्जाम और कमेंट नहीं करना चाहिए...। प्लीज थोड़ा स्पेस दीजिए।''

क्या वरुण ने दिव्या को दिया धोखा?

क्या वरुण ने दिव्या को दिया धोखा?

ऐसी अफवाहें थीं कि वरुण सूद दिव्या अग्रवाल को धोखा दे रहे हैं। हालांकि, दिव्या ने इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी थी और सभी से 'सम्मान' करने को कहा था। दिव्या ने कहा था, "कोई भी वरुण के चरित्र के बारे में कुछ भी कहने की हिम्मत ना करें.. हर ब्रेकअप कैरेक्टर की वजह से नहीं होता है। वह एक ईमानदार आदमी है! अकेले रहने का मेरा निर्णय है कि किसी को भी कुछ भी बकवास बोलने का अधिकार नहीं है! इसमें बहुत कुछ लगता है। जीवन में ऐसे फैसले लेने के लिए हिम्मत करनी पड़ती है। इसलिए इसका सम्मान करें।"

ब्रेकअप पर छलका दिव्या का दर्द

ब्रेकअप पर छलका दिव्या का दर्द

6 मार्च 2022 को दिव्या अग्रवाल ने घोषणा की कि वह अब वरुण सूद के साथ नहीं हैं और यह भी कहा कि वे हमेशा दोस्त रहेंगे। दिव्या ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, ''जिंदगी एक ऐसा सर्कस है! हर किसी को खुश रखने की कोशिश करो, कुछ भी सच होने की उम्मीद मत करो लेकिन क्या होता है जब खुद से ही प्यार कम होने लगता है ?? नहीं, मेरे साथ जो कुछ भी हो रहा है, उसके लिए मैं किसी को दोष नहीं देती.. मुझे लगता है कि काम हो गया है.. और यह ठीक है.. मैं सांस लेना चाहती हूं और अपने लिए जीना चाहती हूं .. ठीक है! मैं औपचारिक रूप से घोषणा करती हूं कि मैं इस जीवन में अपने दम पर हूं और मैं जिस तरह से जीना चाहती हूं उसे जीने के लिए अपना समय लेना चाहती हूं!"

दिव्या बोलीं- ब्रेकअप के लिए हमेशा बड़े बयान की जरूरत नहीं

दिव्या बोलीं- ब्रेकअप के लिए हमेशा बड़े बयान की जरूरत नहीं

दिव्या ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ''नहीं, फैसला (ब्रेकअप करने का) लेने के लिए हमेशा बड़े बयान, बहाने और कारण होना आवश्यक नहीं है। इससे बाहर निकलना सिर्फ मेरी पसंद है। मैं वास्तव में उसके साथ बिताए सभी खुशी के पलों को महत्व देती हूं और प्यार करती हूं। वह एक अच्छा लड़का है! वह हमेशा मेरा सबसे अच्छा दोस्त रहेगा। कृपया मेरे फैसले का सम्मान करें।"

वरुण के पहले प्रियांक शर्मा के साथ रिलेशनशिप में थीं दिव्या

वरुण के पहले प्रियांक शर्मा के साथ रिलेशनशिप में थीं दिव्या

दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद 2018 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उससे पहले दिव्या अग्रवार प्रियांक शर्मा को डेट कर रही थीं। दिव्या का प्रियांक शर्मा के साथ ब्रेकअप उस वक्त हुआ, जब प्रियांक बिग बॉस हाउस में थे। बिग बॉस हाउस में प्रियांक शर्मा की नजदीकियां कंटेस्टेंट बेनाफ्शा सूनावाला के साथ कुछ ज्यादा ही बढ़ गई थी, जिसके बाद दिव्या ने प्रियांक के साथ ब्रेकअप करने का फैसला किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+