तलाक की खबरों पर दिव्या अग्रवाल ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों की शादी की तस्वीरें डिलीट, जानें क्या है सच
Divya Agarwal: 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 1' की विनर दिव्या अग्रवाल इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। दिव्या अग्रवाल की पर्सनल लाइफ एक बार फिर से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। आपको बता दें कि दिव्या अग्रवाल ने तीन महीने पहले ही बॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर से शादी की थी लेकिन हाल ही में उन्होंने पति संग शादी की तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया से डिलीट कर दी है।
दिव्या अग्रवाल ने तलाक को लेकर तोड़ी चुप्पी
दिव्या अग्रवाल के शादी की तस्वीरों को डिलीट करने के बाद से ही उनकी तलाक की अफवाहें उड़ने लगी हैं। लोगों की मानें तो शादी के तीन महीना के बाद ही कपल के बीच अनबन शुरू हो गई है। हालांकि अब एक्ट्रेस ने पति से अलग होने की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।

इंस्टाग्राम पर लिखा लंबा-चौड़ा पोस्ट
दिव्या अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने यूजर्स को साफ कर दिया कि आखिर सच क्या है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक्ट्रेस ने लिखा ह- मैंने कोई शोर नहीं मचाया, न ही मैंने कुछ कहा और न इस बारे में कोई स्टोरी पोस्ट की है। मैंने अपने इंस्टा अकाउंट से करीब 2500 पोस्ट्स डिलीट किए हैं लेकिन मीडिया ने केवल शादी की फोटोज न दिखने पर ही रिएक्ट किया है।
'हर कहानी का अंत सुखद होता है'
दिव्या अग्रवाल ने आगे लिखा है- इससे पता चलता कि लोग मुझसे क्या उम्मीद करते हैं। अपनी लाइफ में मैंने हमेशा वही किया है जिसकी लोगों को मुझसे उम्मीद नहीं थी। लोग बस अब उम्मीद कर रहे हैं- तलाक या बच्चा, लेकिन इन दोनों में से कुछ भी नहीं हो रहा है। सच तो ये है कि मेरे इंस्टा पर जो पहला पोस्ट मैंने पिन किया हुआ है, मैं सिर्फ उस बारे में ही बात करना चाहती हूं। हर कहानी का अंत सुखद होता है।
'मेरे पति अपूर्व पडगांवकर मेरे पास हैं'
तलाक की खबरों पर रिएक्ट करते हुए दिव्या अग्रवाल ने लिखा है- भगवान के आशीर्वाद से मेरे पति अपूर्व पडगांवकर मेरे पास खर्राटे लेकर आराम से सो रहे हैं। आपको बता दें कि दिव्या अग्रवाल को दो दिन पहले ही पति के साथ देखा गया था। इस दौरान वह वेस्टर्न आउटफिट के साथ मांग में सिंदूर लगाए नजर आई थीं। कपल साथ में काफी खुश दिखाई दे रहे थे और दोनों ने साथ में काफी फोटोज क्लिक भी कराई थीं।












Click it and Unblock the Notifications