Disha Vakani पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता भीम वकानी की हुई मौत, कौन थे 'दयाबेन' के पापा?

Disha Vakani Father Bhim Vakani Death: टीवी के फेमस सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'दयाबेन' के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी को लेकर एक दुखद खब सामने आ रही है। खबर है कि दिशा वकानी के पिता और जाने-माने अभिनेता भीम वकानी का निधन हो गया है।

दिशा वकानी के पिता भीम वकानी का निधन
इस खबर ने टीवी और थिएटर जगत को गहरे शोक में डाल दिया है। 84 साल की उम्र में भीम वकानी ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। फिलहाल दिशा वकानी के पिता के निधन की वजह सामने नहीं आई है लेकिन उनके चाहने वालों और करीबी लोगों के बीच दुख का माहौल है।

Disha Vakani

गुजराती थिएटर का मजबूत स्तंभ थे भीम वकानी

-आपको बता दें कि भीम वकानी का नाम गुजराती थिएटर में बड़े सम्मान के साथ लिया जाता था। उनकी दमदार स्टेज प्रेजेंस और अभिनय की गहराई ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई थी। वर्षों तक उन्होंने रंगमंच पर सक्रिय रहकर कई यादगार प्रस्तुतियां दी थीं, जिनकी छाप आज भी थिएटर प्रेमियों के दिलों में बनी हुई है।

-थिएटर के साथ-साथ भीम वकानी ने हिंदी फिल्मों और टीवी शोज में भी काम किया था, जहां उन्होंने अपने सपोर्टिंग किरदारों से दर्शकों का ध्यान खींचा था। खास बात ये रही कि उन्होंने अपनी बेटी दिशा वकानी के साथ भी स्क्रीन शेयर किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

एक्टर भीम वकानी का फिल्मी करियर

दिवंगत एक्टर भीम वकानी ने टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में मावजी छेड़ा का किरदार निभाया था, जो दयाबेन के ससुर चंपकलाल गड़ा के करीबी दोस्त थे। इसके अलावा भीम वकानी ने आमिर खान स्टारर सुपरहिट फिल्म 'लगान-वन्स अपॉन ए टाइम' इन इंडिया और शाहरुख खान स्टारर मूवी 'स्वदेस' में भी काम किया था। वह फिल्म 'लज्जा' में भी नजर आए थे जिसमें जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित ने एक्टिंग की थी।

बेटी दिशा वकानी के करियर में रहा अहम योगदान

दिशा वकानी के लिए उनके पिता भीम वकानी सिर्फ एक पिता ही नहीं बल्कि एक गुरु और प्रेरणा स्रोत भी थे। उन्होंने बचपन से ही दिशा को अभिनय की बारीकियां सिखाई थीं और उन्हें थिएटर से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई थी।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन के किरदार से मिली पहचान

-इसी मजबूत नींव की बदौलत दिशा वकानी ने अपने करियर की शुरुआत रंगमंच से की और बाद में टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'दयाबेन' के किरदार ने उन्हें देशभर में लोकप्रिय बना दिया था और वह हर घर की चहेती बन गई थीं।

-'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' भारतीय टेलीविजन का सबसे लंबे समय तक चलने वाले लोकप्रिय कॉमेडी शोज में से एक है, जिसकी शुरुआत साल 2008 में हुई थी। इस शो में दिशा वकानी ने 'दयाबेन' का किरदार निभाया, जो अपनी अनोखी आवाज, डायलॉग डिलीवरी और गरबा स्टाइल के लिए बेहद मशहूर हुआ।

-दयाबेन और जेठालाल की जोड़ी दर्शकों के बीच खासा पसंद की गई और इसने शो की टीआरपी में भी अहम योगदान दिया। दिशा वकानी ने साल 2017 में मैटरनिटी ब्रेक लिया, जिसके बाद से वह शो में नजर नहीं आई हैं लेकिन आज भी उनके किरदार की लोकप्रियता बरकरार है।

कला की दुनिया में छोड़ गए समृद्ध विरासत

-भीम वकानी अपने पीछे एक समृद्ध कलात्मक विरासत छोड़ गए हैं। उन्होंने जिस समर्पण और जुनून के साथ अभिनय की दुनिया में योगदान दिया था, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।

-भीम वकानी के निधन से न सिर्फ एक परिवार ने अपना अभिभावक खोया है बल्कि भारतीय थिएटर और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ने भी एक अनुभवी और सम्मानित कलाकार को खो दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+