‘सब ठीक हो जाएगा’, क्या टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप होने के बाद टूट चुकी हैं दिशा पाटनी?

दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर कई दिनों से सुर्खियों में हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया।

मुंबई, 17 अगस्त: टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी एक दूसरे को 6 साल से डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने कभी इस रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। हालांकि दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से दोनों अपने ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते का खुलासा कर एक पोस्ट शेयर किया है।

दिशा पाटनी ने शेयर किया गुप्त नोट

दिशा पाटनी ने शेयर किया गुप्त नोट

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी ने कभी अपने रिश्ते को पब्लिक नहीं किया लेकिन दोनों की साथ में आउटिंग और वायरल तस्वीरें देख फैंस ये कयास लगा रहे थे कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती ही जारी थी। लेकिन, इस बीच खबर आई कि, दोनों का ब्रेकअप हो गया है। अब एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया है।

'सब ठीक हो जाएगा'

'सब ठीक हो जाएगा'

दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक गुप्ट नोट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, "अगर किसी ने आपको कभी नहीं बताया, तो सब ठीक हो जाएगा"। दिशा पाटनी का ये पोस्ट ब्रेकअप की खबरों के बीच सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, माना जा रहा है कि दोनों अब भी रिलेशनशिप में हैं।

इस वजह से हुआ दिशा-टाइगर का ब्रेकअप

इस वजह से हुआ दिशा-टाइगर का ब्रेकअप

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, दोनों ही काफी लंबे समय से अच्छे दोस्त थे, लेकिन टाइगर खुद से काफी ऑबसेस्ड हैं. वह फिटनेस और लाइफ को लेकर बहुत अलग नजरिया रखते हैं. टाइगर, दिशा संग रिलेशनशिप की शुरूआत से ही क्लियर थे। एक्टर को इतने लंबे समय तक डेट करने के बाद दिशा पाटनी उनसे शादी करना चाहती थी लेकिन एक्ट्रेस का ये एकतरफा प्यार अधुरा रह गया और टाइगर श्रॉफ उनसे शादी करने से साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद एक्ट्रेस ने इस गुड नोट पर खत्म पर अपने काम पर फोकस करना शुरू किया।

अब इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं टाइगर

अब इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं टाइगर

दोनों की ब्रेकअप की अफवाहों के बीच ये भी खबर सामने आई थी कि, दिशा पाटनी से अलग होने के बाद टाइगर श्रॉफ अपनी नई गर्लफ्रेंड आकांक्षा शर्मा के साथ बढ़ती नजदीकियों को लेकर सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि दोनों का अफेयर चल रहा है। हालांकि ये खबर कितनी सच है इसको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता।

दिशा-टाइगर का वर्कफ्रेंट

दिशा-टाइगर का वर्कफ्रेंट

वहीं दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के वर्कफ्रंट की बात करें, तो हाल ही में दिशा फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में नजर आई थीं। जिसमें उनके साथ तारा सुतारिया, जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई दिए। फिल्म को मिला जुला रिस्पॉन्स मिला। वहीं टाइगर श्रॉफ की बात करें तो, वह फिल्म 'गणपत' और 'बागी 4' में जल्द दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+