दिशा पाटनी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड पर चढ़ा प्यार का बुखार, हाथ में गुदवाया एक्ट्रेस के चेहरे का टैटू, Video Viral

Disha Patani Rumoured Boyfriend Tattoo: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपने ग्लैमरस अवतार और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। जब से उनका टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप हुआ है उसके बाद से एक्ट्रेस अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स एलिक कई बार स्पॉट की गईं। दोनों आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करते हैं। इस बीच दिशा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने कुछ ऐसा दिया जिसे देख फैंस भी दंग रह गए।

दिशा पाटनी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने बनवाया टैटू
दिशा और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसके बाद एक बार फिर कयास लगाए जा रहे हैं कि टाइगर श्रॉफ के बाद दिशा पाटनी रूमर्ड बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स एलिक को डेट कर रही हैं। दरअसल, एलेक्जेंडर ने अपनी बाजू पर दिशा पाटनी का फेस टैटू बनवाया है। जिसका वीडियो दिशा पाटनी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया।

Disha Patani

वायरल हो रहा वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि, दिशा पाटनी टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ पोज देती नजर आईं। इसके बाद कृष्णा ने कैमरा जूम करते हुए एलेक्जेंडर का बाजू में बना हुआ टैटू दिखाया। जिसमें एलेक्जेंडर ने दिशा पाटनी का चेहरा बनवाया हुआ है। ये टैटू बेहद प्यारा लग रहा है और इसने फैंस का खूब ध्यान खींचा।

फैंस बोले-टाइगर का क्या होगा?
इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि, दिशा और एलेक्जेंडर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं कुछ को तो टाइगर श्रॉफ की चिंता सताने लगी। एक यूजर ने लिखा, 'अब टाइगर का क्या होगा।' एक ने लिखा, 'टाइगर अभी जिंदा है।' एक ने लिखा, 'दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है।' फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

टाइगर को किया 6 साल डेट
बता दें कि, दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ ने 6 साल तक डेट एक दूसरे को डेट किया। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया। दोनों खुद को अच्छा दोस्त कहते थे। एक्टर के एक करीबी दोस्त ने बताया था कि दिशा पाटनी टाइगर से शादी करना चाहती थीं लेकिन एक्टर ने करने से मना कर दिया। जिसके बाद दिशा और टाइगर ने कुछ महीने पहले ही रास्ते अलग कर लिए। इसके बाद से दिशा का अलेक्जेंडर के साथ नाम जोड़ा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+