Disha Patani के रूमर्ड बॉयफ्रेंड एलेक्जेंडर ने डेटिंग अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- 'हम जल्द ही एक दूसरे से..

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी लंबे समय से मॉडल एलेक्जेंडर एलेक्स संग रिलेशनशिप की खबरों को लेकर काफी चर्चा में हैं। अब मॉडल ने खुद इस रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है।

Aleksandar Alex Ili On Disha Patani Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी का एक्टर टाइगर श्रॉफ संग ब्रेकअप की खबरों के बाद अब उनका नाम लगातार मॉडल एलेक्जेंडर एलेक्स संग जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। हाल ही में दोनों कार्तिक आर्यन की बर्थडे पार्टी में भी साथ नजर आए थे। अब लगातार उड़ रही डेटिंग अफवाहों पर एलेक्जेंडर ने चुप्पी तोड़ी है। साथ ही उन्होंने दिशा पाटनी का टाइगर श्रॉफ संग हुए ब्रेकअप को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।

दिशा पाटनी के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेड ने बताई रिश्ते की सच्चाई

दिशा पाटनी के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेड ने बताई रिश्ते की सच्चाई

एलेक्जेंडर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दिशा पाटनी संग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस रिश्ते को दोस्ती बताया है। उन्होंने कहा कि, दिशा और वह जब भी एक बुरे दौर से गुजरे हैं तो हमेशा दोनों ने एक दूसरे का साथ निभाया है। यहां तक की उन्होंने ये भी बताया कि दोनों की दोस्ती कईं साल पुरानी है और वह एक दूसरे को साल 2015 से जानते हैं।

बोले-हम करते हैं एक दूसरे को सपोर्ट

बोले-हम करते हैं एक दूसरे को सपोर्ट

एलेक्जेंडर ने बताया कि, उनकी दिशा पाटनी से दोस्ती कैसे हुई। उन्होंने कहा कि, 'करियर के शुरुआती दिनों में मैं दिशा से मिला था, और हम दोनों फ्लैटमेट्स थे। तब दिशा भी एलेक्स की तरह इंडस्ट्री में नई थीं। हम दोनों को ही फिटनेस को लेकर काफी शौकीन थे। हम दोनों को एक दूसरे के साथ घुमना बेहद पसंद था। हम जल्द ही एक दूसरे का इमोशनल सपोर्ट बन गए थे। दिशा मुझे हमेशा इमोशनल सपोर्ट करती हैं, हम दोनों ही बेहद अच्छे दोस्त हैं वो मेरे लिए परिवार की तरह हैं।'

डेटिंग रूमर्स पर कही ये बात

डेटिंग रूमर्स पर कही ये बात

दिशा पाटनी को लेकर एलेक्जेंडर ने कहा कि, "मैं देख रहा हूं कि मेरे और दिशा के रिश्ते को लेकर तमाम तरह की अफवाह पिछले कई हफ्तों से उड़ रही है, लेकिन बात यह है कि हम जानते हैं कि सच्चाई क्या है। मुझे समझ नहीं आता कि आखिर लोगों को जरूरत क्या है यह पता लगाने कि दो लोगों के बीच चल क्या रहा है? आखिर वे दूसरों को उनके मन मुताबिक जीने के लिए छोड़ क्यों नहीं देतें? हमें इन बातों पर सिर्फ हंसी आती है।"

टाइगर श्रॉफ और दिशा के ब्रेकअप पर बोले एलेक्जेंडर

टाइगर श्रॉफ और दिशा के ब्रेकअप पर बोले एलेक्जेंडर

इसके अलावा उन्होंने हाल ही में दिशा पाटनी का टाइगर श्रॉफ संग हुए ब्रेकअप पर भी बात की। उन्होंने कहा कि, 'मैं किसी के भी रिलेशनशिप में बोलने वाला कोई नहीं होता। वह दोनों ही मेरे काफी करीबी दोस्त हैं और हम अक्सर एक दूसरे के साथ वक्त बीताना पसंद करते हैं'।

दिशा पाटनी का वर्कफ्रंट

दिशा पाटनी का वर्कफ्रंट

दिशा पाटनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उनके पास इस वक्त कईं सारे प्रोजेक्ट्स हैं। फिलहाल वह फिल्म सूर्य की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा उनके पास करण जौहर की फिल्म योद्धा भी है। जिसमें वह मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+