दिशा पाटनी से फैन ने मांगी 'बेस्ट बिकिनी पिक', ख्वाब में भी नहीं की होगी ऐसे जवाब की उम्मीद
दिशा पाटनी से फैन ने मांगी 'बेस्ट बिकिनी पिक', ख्वाब में भी नहीं की होगी ऐसे जवाब की उम्मीद
मुंबई, 16 मार्च: दिशा पाटनी उन बॉलीवुड एक्ट्रेस में से हैं जो फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। दिशा अक्सर ही इंस्टाग्राम पर अपने फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वो बिकिनी में काफी तस्वीरें शेयर करती हैं और उनकी ये तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आती हैं। अब हुआ ये है कि एक फैन ने उनसे उनकी सबसे अच्छी बिकिनी फोटो के बारे में ही पूछ लिया है, जिसका एक्ट्रेस ने काफी मजेदार जवाब दिया है।

इंस्टा पर दे रही थीं सवालों के जवाब
दिशा ने अपने इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन किया। जिसमें उन्होंने फैंस के तमाम सवालों के जवाब दिए। इस दौरान एक फैन ने उनसे उनकी 'बिकिनी पहने सबसे अच्छी तस्वीर' शेयर करने की मांग कर दी। इसके जवाब में अभिनेत्री ने समुद्र से बिकनी पहने एक सील की तस्वीर साझा की।

फैंस को पसंद आया दिशा का सेंस ऑफ ह्यूमर
दिशा पटानी ने जिस तरह से बिकिनी पिक्चर के सवाल का जवाब दिया, वो उनके कई फैंस को काफी पसंद आया है। कई लोगों ने उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ की लेकिन निश्चित तौर पर जिस फैन का ये सवाल था, उसने बिल्कुल नहीं सोचा होगा कि उसको इस तरह का जवाब मिलेगा। बता दें कि दिशा जल्दी ही मोहित सूरी की एक विलेन रिटर्न्स और योद्धा में नजर आएंगी।

विद्या से भी हुआ था कुछ ऐसा ही सवाल
विद्या बालन ने भी हाल ही में इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग सेशन में फैंस के सवालों के जवाब दिए। विद्या बालन ने इस दौरान उन यूजर्स को काफी मजेदार अंदाज में जवाब दिए। एक यूजर ने विद्या बालन को ट्रोल करने की कोशिश करते हुए पूछा कि वह हॉट फोटोशूट क्यों नहीं करवा रही हैं, काफी दिन से कुछ शेयर नहीं किया। विद्या बालन ने इसका जवाब देते हुए लिखा, मौसम बहुत हॉट है और मैं शूटिंग कर रही हूं, तो ये हॉट फोटोशूट ही हुआ?












Click it and Unblock the Notifications