अपनी ही फिल्मों से दिशा पाटनी को क्यों है नफरत? बोलीं, 'मुझे खुद को ही देखना पसंद नहीं क्योंकि...'
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एक विलेन रिटर्न्स को लेकर चर्चा में हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि, उन्हें स्क्रीन पर अपनी फिल्में देखने से नफरत है।
मुंबई,

दिशा पाटनी को खुद को ऑन स्क्रीन देखने से नफरत
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म एक विलेन रिटर्न्स क लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस इन दिनों फिल्म का प्रमोशन करने में बिजी हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी नई फिल्म लेकर आती हैं तो फैंस उसे देखने के लिए बेहद एक्साइटेड रहते हैं। लेकिन, क्या आपको मालूम है कि एक्ट्रेस दिशा पाटनी खुद को ही ऑन स्क्रीन देखने से नफरत करती हैं। ऐसा हम क्यों कह रहे हैं चलिए आपको बताते हैं।

दिशा पाटनी ने बताई ये वजह
दरअसल, दिशा पाटनी की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स रिलीज होने के लिए तैयार है। सिद्धार्थ कनन के साथ दिए एक इंटरव्यू के दौरान जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि, लोग कैसे सोचते हैं कि वह 'परफेक्ट' दिखती हैं? तो उन्होंने कहा कि, वह खुद को स्क्रीन पर देखकर 'नफरत' करती हैं। उन्होंने कहा कि जब भी वह अपनी फिल्में देख रही होती हैं, तो ज्यादातर समय अपनी आंखों को ढक लेती हैं।

'मैं खुद को नहीं देख सकती'
इसके बाद दिशा पाटनी से जब पूछा गया कि, चाहे वह उनके लुक में हो या कुछ और जब वह खुद को देखती हैं तो क्या सोचते हैं?" दिशा ने कहा, 'मुझे खुद को देखना पसंद नहीं है। मैं खुद को नहीं देख सकती और मुझे वास्तव में खुद को देखने से नफरत है क्योंकि मुझे कुछ अच्छा नहीं लगता है। मैं जब भी अपनी फिल्में देखता हूं तो आधा वक्त हाथों से आंखों को ढक लेती हूं'।

दिशा पाटनी की अपकमिंग फिल्म
बता दें कि मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म एक विलेन रिटर्न्स 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में दिशा पाटनी के साथ अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम और तारा सुतारिया भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। पिछले 8 साल से एक विलेन के सीक्वल का बड़े पर्दे पर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इन फिल्मों में भी नजर आईं दिशा पाटनी
दिशा पाटनी ने बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी से की थी। जिसमें उनके साथ दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने भी अहम भूमिका निभाई थी। इसके साथ ही एक्ट्रेस अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ बागी 2 में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म राधे में भी काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications