'ये ढंग के कपड़े नहीं पहन सकती', गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में दिशा पाटनी ने पहना स्टाइलिश ब्लाउज, भड़के फैंस

गणेश चतुर्थी के सेलिब्रेशन में तमाम सितारे अपने ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। लेकिन इस दौरान दिशा पाटनी ने कुछ ऐसा पहन लिया जिसकी वजह से वह लगातार ट्रोल हो रही हैं।

Ganesh Chaturthi 2023: बीते दिन 19 सितंबर को देशभर में गणेश चतुर्थी मनाई गई। वहीं तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने घर बप्पा का स्वागत किया। इसके अलावा देर रात अंबानी परिवार ने गणेश चतुर्थी पर बप्पा का स्वागत करते हुए ग्रैंड सेलिब्रेशन किया। जिसमें बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे शामिल हुए।

इस ग्रैंड सेलिब्रेशन की तमाम वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सभी सितारे इस दौरान अपने ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। लेकिन पार्टी में जैसे ही मशहूर एक्ट्रेस दिशा पाटनी की एंट्री होती है तो हर कोई उन्हें देखकर हैरान रह जाता है। कुछ फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आया तो वहीं कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर खूब खरी खोटी सुनाई।

Disha Patani

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अक्सर अपने अलग-अलग आउटफिट से फैंस को दीवाना बना देती हैं। वह हर बार अपने ड्रेसिंग स्टाइल से फिगर दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ती। इस बार भी उन्होंने गणेश चतुर्थी के सेलिब्रेशन में कुछ ऐसा ही किया। एक्ट्रेस भी बाकी सेलेब्स की तरह खूबसूरत साड़ी पहनकर ट्रेडिशनल लुक में पहुंची।

दिशा पाटनी ने गणेश सेलिब्रेशन के लिए एक प्लेन ऑरेंज कलर की सिल्क की साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने ब्रालेट ब्लाउज कैरी किया हुआ। एक्ट्रेस का यह ब्लाउस काफी रिवीलिंग था। पीछे से ब्लाउज की सिर्फ पतली सी डोरी थी और फ्रंट साइड से काफी डीप था। लेकिन गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन के हिसाब से एक्ट्रेस का ऐसा आउटफिट देख फैंस भड़क उठे और उन्हें सही कपड़े पहनने की सलाह देने लगे।

दिशा पाटनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग कमेंट कर उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडिया पर कमेंट कर लिखा, 'ये पूजा करने आई है या किसी फैशन शो में'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैंने दिशा पाटनी को कभी भी समझदार कपड़ों में नहीं देखा'। एक ने लिखा, 'ऐसी जगह तो ढंग के कपड़े पहन ही सकती हो'। वहीं एक और ने लिखा, " इसे क्या हो गया है, दिशा को गणपति पूजा में तो डिसेंट ब्लाउज पहनना चाहिए था।

दिशा पाटनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में देखा गया था। अब वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म योद्धा में नजर आएंगी। जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ वह स्क्रीन शेयर करेंगी। यह फिल्म 15 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास फिल्म वेलकम 3 भी पाइपलाइम में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+