Aditya Dhar Net Worth: 400 करोड़ी 'धुरंधर' बनाने वाले डायेक्टर आदित्य धर कितनी दौलत के हैं मालिक? जान लीजिए
Aditya Dhar Net Worth: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज़ के बाद से ही फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है। 12वें दिन फिल्म का कलेक्शन 400 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने के बेहद करीब पहुंच गया है, जो इसे साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल करता है।
'धुरंधर' की इस बंपर सफलता के साथ ही इसके निर्देशक आदित्य धर भी चर्चा में हैं। ऑडियंस उनके निर्देशन की जमकर सराहना कर रहे हैं। फिल्म की मजबूत कहानी, दमदार प्रस्तुति और तकनीकी स्तर पर बेहतरीन एक्सीक्यूशन को आदित्य धर की सबसे बड़ी ताकत माना जा रहा है।

'उरी' से 'धुरंधर' तक का सफर
'धुरंधर' से पहले आदित्य धर 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुके हैं, जिसने उन्हें इंडस्ट्री के टॉप निर्देशकों की सूची में शामिल कर दिया था। 12 मार्च 1983 को नई दिल्ली में जन्मे आदित्य धर न सिर्फ निर्देशक, बल्कि लेखक और निर्माता भी हैं। महज 42 साल की उम्र में उन्होंने अपनी एक मजबूत पहचान बना ली है।
एक फिल्म के लिए कितनी फीस लेते हैं आदित्य धर?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आदित्य धर एक फिल्म के निर्देशन के लिए 8 से 10 करोड़ रुपये तक की फीस लेते हैं। इसके अलावा वह प्रोडक्शन, रॉयल्टी और प्रॉफिट-शेयरिंग से भी अच्छी-खासी कमाई करते हैं, जिससे उनकी कुल आय में लगातार इज़ाफा हो रहा है। व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो आदित्य धर अभिनेत्री यामी गौतम के पति हैं। दोनों ने साल 2021 में शादी की थी। यह जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित और सफल कपल्स में गिनी जाती है।
कुल संपत्ति और लग्ज़री लाइफ
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यामी गौतम और आदित्य धर की संयुक्त नेटवर्थ 99 से 104 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। आदित्य के पास मुंबई, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी भी है।
'धुरंधर' के कमाई के आंकड़े
करीब 280 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'धुरंधर' 5 दिसंबर को रिलीज़ हुई थी। फिल्म ने 28 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। अब तक यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 11 दिनों में 380 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 600 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।












Click it and Unblock the Notifications