ऑनलाइन शॉपिंग स्कैम में फंसी दीपिका कक्कड़, आपके साथ तो नहीं हुई ऐसी घटना? पार्सल लेने से पहले पढ़ें ये खबर
Dipika Kakar Online Shopping Scam: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि दीपिका कक्कड़ ऑनलाइन शॉपिंग डिलीवरी स्कैम की शिकार हो गई हैं। उन्होंने खुद इस बारे में सोशल मीडिया पर अपने फैंस को बताया है। साथ ही उन्होंने सभी लोगों को इस तरह की ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान रहने के लिए भी कहा है। दीपिका कक्कड़ ने अपने यूट्यूब व्लॉग में इस घटना के बारे में खुलकर बात की है। दीपिका कक्कड़ ने अपने यूट्यूब व्लॉग में रिवील किया है कि आखिर कैसे उनके साथ इतना बड़ा ऑनलाइन स्कैम हुआ है।
दीपिका कक्कड़ के साथ हुआ ऑनलाइन स्कैम
आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ कुछ दिनों पहले ही एक प्यारे से बेटे की मां बनी हैं। उन्होंने फिलहाल एक्टिंग करियर से ब्रेक लिया है और अपने बेटे की परवरिश करने में जुटी हई हैं। वह अपने नन्हे बेटे रूहान की परवरिश कर रही हैं और अपने परिवार को पूरा समय दे रही हैं। हालांकि वह अपने यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए लगातार फैंस के साथ जुड़ी हुई हैं।

ऑनलाइन डिलीवरी के चलते दीपिका हुईं परेशान
दीपिका कक्कड़ ने अपने लेटेस्ट यूट्यूब व्लॉग में बताया कि ऑनलाइन डिलीवरी के चलते उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। उन्हें एक पार्सल रिसीव हुआ था, जिसे उनके नाम पर बताया गया था। एक्ट्रेस को लगा कि उन्होंने ही ऑर्डर किया होगा जो कि उन्हें याद नहीं है। इसके बाद उन्होंने इसकी कैश ऑन डिलीवरी भी की यानी उन्होंने डिलीवरी बॉय को पार्सल की पेमेंट भी की। मगर बाद में पता चला कि वो पार्सल उनका नहीं था।
दीपिका ने कहा- पार्सल मेरा था ही नहीं जबकि मैंने पेमेंट की थी
दीपिका कक्कड़ ने वीडियो बताया- मैं जमकर ऑनलाइन शॉपिंग करती हूं, कभी अपने लिए तो कभी बेटे रूहान के लिए। एक दिन मेरे घर पर एक पार्सल आया। डिलीवरी बॉय ने मुझसे कहा कि मुझे इसकी कैश ऑन डिलीवरी पेमेंट करनी होगी। मैंने बिना सोचे समझे कर भी दी लेकिन बाद में जब मैंने पैकेट खोला तो पता चला कि ये पार्सल मेरा नहीं था।
'पार्सल कैंसिल करने पर मांग रहे थे ओटीपी'
दीपिका ने आगे बताया- ऐसे में जब मैंने पार्सल को कैंसिल करने की रिक्वेस्ट किया तो वह मुझसे ओटीपी मांगने लगे। मैंने ओटीपी देने से साफ मना कर दिया था। फिर मुझे पता चल गया कि मेरे साथ ये स्कैम हो रहा है जिसमें मैं बुरी तरह से फंस सकती थी। इसी के साथ दीपिका ने वीडियो में ही अपने सभी फैंस को भी इस तरह के स्कैम से बचने की सलाह दी।
ओटीपी देते ही अकाउंट से पैसे हो जाते हैं गायब
आपको बता दें कि आजकल ओटीपी की आड़ में अक्सर ऑनलाइन धोखाधड़ी हो रही है। ओटीपी शेयर करते ही कुछ सेकंड्स में ही बैंक अकाउंट से आपके पैसे गायब हो सकते हैं। इसलिए आए दिन बैंक से लेकर सरकार भी इस तरह की धोखाधड़ी को लेकर लोगों को जागरूक कर रही है। इस तरह के स्कैम से बचने के लिए सर्तक होना बहुत जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications