'बाथरूम में होता है ऐसा हाल', लिवर कैंसर के बाद दीपिका कक्कड़ की हालत बिगड़ी, चेहरा दिखाने से डर रही हैं वो
Dipika Kakar: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के लिए ये साल बेहद कठिन रहा है। साल 2025 की शुरुआत में ही उनके स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने लगी थी।
दीपिका कक्कड़ को हुआ था लिवर कैंसर
एक साधारण पेट दर्द की शिकायत से अस्पताल पहुंचने पर दीपिका कक्कड़ को ये जानकर गहरा सदमा लगा कि उनके लीवर में स्टेज 2 का कैंसर है। पेट में मौजूद ट्यूमर का आकार लगभग एक टेनिस बॉल जितना बताया गया था।

सर्जरी के बाद से दीपिका का हुआ ऐसा हाल
डॉक्टरों ने दीपिका कक्कड़ को तत्काल सर्जरी करने की सलाह दी थी, ताकि इस गंभीर बीमारी से छुटकारा पाया जा सके। दीपिका का ऑपरेशन सफल रहा, लेकिन इसके बाद भी एक्ट्रेस लगातार हेल्थ से जुड़ी परेशानियों से जूझ रही हैं।
इलाज के साइड इफेक्ट्स से परेशान हैं दीपिका
दीपिका कक्कड़ ने व्लॉग में लोगों को अपने संघर्ष की कहानी शेयर की है। उन्होंने बताया है कि इलाज के साइड इफेक्ट्स से अब वो परेशान हो उठी हैं। वहीं बालों का झड़ना उन्हें सबसे ज्यादा दुखी कर रहा है। वह अपना चेहरा दिखाने से डर रही हैं।
दीपिका कक्कड़ ने कहा- मेरे बाल झड़ रहे हैं
-दीपिका कक्कड़ ने कहा- आज मैंने पूरा दिन आराम किया क्योंकि मन बहुत उदास था। इलाज के साइड इफेक्ट्स की आदत तो हो गई है, लेकिन जब नहा कर आती हूं तो 10 से 15 मिनट तक चुपचाप बैठी रहती हूं, किसी से बात नहीं करती। ये पल मेरे लिए बहुत मुश्किल होता है।
-इतना ही नहीं, दीपिका कक्कड़ ने ये भी बताया कि उनकी हालिया मेडिकल रिपोर्ट्स में ट्यूमर मार्कर टेस्ट और लिवर फंक्शन टेस्ट नॉर्मल हैं। दीपिका ने कहा- डॉक्टरों ने फिलहाल एफएपीआई स्कैन को टाल दिया है और ये दो महीने बाद दोहराने की सलाह दी गई है। दीपिका की हालत के बारे में जानकर उनके फैंस काफी परेशान हो रहे हैं।
दीपिका कक्कड़ को कैंसर के बारे में कैसे पता चला?
-दीपिका कक्कड़ का ये दर्दनाक सफर तब शुरू हुआ था जब वह पेट में दर्द रहने की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थीं। चेकअप के बाद उन्हें पता चला था कि उनके लिवर में ट्यूमर हो गया है और ये स्टेज 2 का कैंसर था।
-इस खबर ने दीपिका कक्कड़ और उनके परिवार को हिलाकर रख दिया था। सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए दीपिका कक्कड़ ने लिखा था- पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द की शिकायत पर अस्पताल जाना और फिर पता चला कि लिवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर है। ये स्टेज 2 का कैंसर है। ये मेरे जीवन का सबसे कठिन समय रहा है।
पति शोएब इब्राहिम ने बताई थी ऐसी बात
-वहीं जून 2025 में दीपिका कक्कड़ की करीब 14 घंटे लंबी सर्जरी हुई थी जो बेहद कॉम्पिलीकेटेड थी। दीपिका के पति एक्टर शोएब इब्राहिम ने लोगों को बताया था कि सर्जरी के बाद कैंसर सेल्स शरीर से बाहर हो गए हैं, लेकिन डॉक्टरों ने साफ कहा है कि ट्यूमर बहुत आक्रामक था। इसलिए इसके दोबारा लौटने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में दीपिका को नियमित जांच करवाने और सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
-आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ को आखिरी बार टीवी के फेमस कुकिंग रिएलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में देखा गया था। हालांकि शो के दौरान ही उन्हें शारीरिक समस्याएं होने लगी थीं। इसके बाद उनके हाथ और कंधे में चोट भी लग गई थी, जिसके कारण उन्हें शो बीच में ही छोड़ना पड़ा था।
-कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझते हुए दीपिका कक्कड़ ने अपने फैंस को कहा है कि मुश्किलें चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हों, हिम्मत और आत्मविश्वास से हर लड़ाई जीती जा सकती है।
-अपने व्लॉग्स के जरिए उन्होंने ये भी साबित किया है कि सच्चाई शेयर करने से ही समाज में जागरूकता फैलती है। उनके जज्बे ने न केवल उनके फैंस को प्रेरित किया है, बल्कि कई लोगों को इस कठिन लड़ाई से मुकाबला करने की प्रेरणा भी दी है।












Click it and Unblock the Notifications