जब दीपिका कक्कड़ ने प्यार में पार की सारी हदें, शोएब इब्राहिम के लिए कबूल किया इस्लाम, बन गईं 'फैजा!'

Dipika Kakar Shoaib Ibrahim: टीवी की पॉपुलर जोड़ी दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम फेमस कपल्स में से एक हैं। इन दोनों की ना सिर्फ ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री बेहतरीन थी बल्कि रियल लाइफ में दोनों एक दूसरे से बेइंताह प्यार करते हैं। यहां तक कि एक्टर से शादी करने के लिए दीपिका ने अपना धर्म बदलकर इस्लाम कबूल कर लिया था।

दरअसल, दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की पहली मुलाकात साल 2011 में टीवी सीरियल ससुराल सिमर का में हुई थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने साल 2013 में मंगेतर रौनक से शादी कर ली थी। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और फिर कपल ने तलाक ले लिया। इसके बाद दीपिका और शोएब एक दूसरे के करीब आए और दोनों ने साल 2018 में शादी कर ली।

Dipika Kakar


दीपिका कक्कड़ ने शोएब से शादी करने के लिए अपना धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल किया था। इस बात से पर्दा तब उठा जब कपल की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उसमें दीपिका का नाम फैजा लिखा हुआ था। लेकिन इस अफवाह के बाद खुद दीपिका ने कबूला था कि उन्होंने इस शादी के लिए धर्म बदला है।

बॉलीवुडलाइफ की एक रिपोर्ट में बताया गया कि ये नाम केवल कार्ड के लिए इस्तेमाल किया गया था। असल में उन्होंने अपना नाम फैजा नहीं रखा है। दीपिका ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा करते हुए कहा था कि, 'हां जो सच है वो सच है। ये सच है कि मैंने धर्म बदला है। ये क्यों और कैसे किया इसके बारे में मैं नहीं बताना चाहती हूं। मैंने ये सब अपनी खुशी के लिए किया और मैं बहुत खुश हूं।'

बता दें कि, कपल का साल 2023 में बेटा हुआ था। एक्ट्रेस ने फिलहाल एक्टिंग से दूरी बनाकर अपने बच्चे का ख्याल रखने में व्यस्त हैं। वह छोटे पर्दे से दूरी बनाकर यूट्यूब के जरिए दर्शकों के साथ जुड़ी रहती हैं। इसके अलावा दीपिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं शोएब फिलहाल अपनी एक्टिंग करियर को आगे जारी रखे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+