मौत से 15 दिन पहले दिनेश फडनीस ने किया था ऐसा काम, एक पल में सब बिखर गया, पत्नी-बेटी का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Dinesh Phadnis Died: टीवी के पॉपुलर शो 'सीआईडी'​​ में इंस्पेक्टर फ्रेड्रिक्स का मजेदार किरदार निभाकर लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन हो गया है। खबर है कि कल देर रात ही अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। ऐसे में उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं आज उनके दोस्त दयानंद शेट्टी (दया) ने ही लोगों को बताया कि दिनेश फडनीस की मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से मौत हो गई है।

दिनेश के परिवार का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
57 साल की उम्र में दिनेश फडनीस ने इस दुनिया को अलविदा कह दया है। उनकी मौत की खबर से टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार दिनेश फडनीस अपने पीछे अपनी पत्नी और बेटी को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। एक्टर के परिवार का इस समय रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। गत 20 नवंबर 2023 को ही दिनेश फडनीस ने अपनी पत्नी के साथ शादी की सालगिरह मनाई थी और अब उनके घर पर मातम छाया हुआ है।

CID Dinesh Phadnis

दिनेश ने कर रखी थी मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई
आपको बता दें कि एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले ही दिनेश फडनीस ने नैना फडनीस से शादी कर ली थी। बिहार में जन्मे दिनेश फडनीस ने मुंबई में अपनी स्कूलिंग की थी और फिर मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली थी। गत 2 नवंबर को दिनेश ने परिवार के साथ अपना जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया था।

20 नवंबर को थी दिनेश की शादी की सालगिरह
इसके बाद दिनेश ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर गत 20 नवंबर 2023 को अपनी वेडिंग एनिवर्सरी भी मनाई थी। लेकिन शादी की सालगिरह मनाने के 15 दिन बाद ही दिनेश फडनीस की मौत हो गई है। दिनेश फडनीस की एक बेटी भी है जिसका नाम तनु है। वह अपने पापा की मौत से काफी शॉक्ड हो गई हैं। दिनेश की बेटी तनु की शादी हो चुकी है और उसकी भी एक बेटी है,जिसका नाम ध्रुवि है। दिनेश अपनी नातिन ध्रुवि के बेहद करीब थे, वह अकसर उसके साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे।

दो दिनों से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे दिनेश
दिवंगत एक्टर दिनेश के दोस्त दया ने बताया- दिनेश फडनीस का मुंबई के मलाड इलाके के तुंगा अस्पताल में इलाज चल रहा था। पिछले दो दिनों से उनकी हालत बहुत नाजुक थी। डॉक्टरों ने कहा था कि उसमें कोई बड़ा सुधार नहीं हो रहा है। हालांकि हम सभी उम्मीद कर रहे थे कि वह जल्द ही बेहतर हो जाएंगे। वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे लेकिन फिर मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से उनकी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+