कौन हैं Dinesh Lal Yadav Nirahua की असली पत्नी? एक्टर ने की कितनी शादी? सामने आया ऐसा सच
Dinesh Lal Yadav Nirahua Real Wife: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' आमतौर पर अपनी फिल्मों और गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं लेकिन इस बार वजह उनकी पर्सनल लाइफ है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने अपनी शादी, बच्चों और जिंदगी के फैसलों को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
शादी को लेकर निरहुआ का शॉकिंग बयान
डिजिटल कमेंट्री नाम के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने स्वीकार किया कि वह शादी के लिए तैयार नहीं थे। उनके मुताबिक परिवार के दबाव में उनकी शादी करवाई गई।

निरहुआ ने कहा- मुझे अपनी पत्नी से प्यार नहीं हुआ
दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने साफ शब्दों में कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में प्यार नहीं किया और ये बात उन्होंने अपने बच्चों से भी छिपाई नहीं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी पत्नी से भी ये स्वीकार किया कि उनसे कभी प्रेम नहीं हो पाया। हालांकि वह अपने रिश्ते की जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।
दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की शादी को लेकर उठ रहे सवाल
-भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' अपनी फिल्मों के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। निरहुआ का जन्म 2 फरवरी 1979 में उत्तरप्रदेश में हुआ था। हालांकि उनका बचपन और किशोरावस्था कोलकाता में बीता। निरहुआ के पिता वहां एक फैक्ट्री में काम करते थे।
-निरहुआ के पिता कुमार यादव और मां चंद्रज्योति यादव हैं। उनके भाई प्रवेश लाल यादव भी भोजपुरी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। साल 2000 में उन्होंने मनसा देवी (मनसा यादव) से शादी की थी। उनके दो बेटे, आदित्य और अमित और एक बेटी अदिति हैं। उनकी पत्नी मंशा देवी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं।
निरहुआ के पिता ने की थी दो शादियां
बॉलीवुड शादी डॉट कॉम की खबर के मुताबिक दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के पिता ने 2 बार शादी की थी। पहली शादी से उन्हें दो बेटियां सुशीला और आशा हैं लेकिन कुछ समय बाद उनकी पहली पत्नी का निधन हो गया। इसके बाद उन्होंने चंद्राज्योति देवी से शादी कर ली थी। इससे उन्हें तीन बच्चे दिनेश, प्रवेश और ललिता हुए।
निरहुआ की पत्नी मंशा देवी और एक्टर का परिवार
-दिनेश लाल यादव निरहुआ अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। उन्होंने साल 2000 में मंशा देवी से शादी की थी। हाल ही में निरहुआ ने अपनी पत्नी के बारे में बात की और कहा कि उनकी शादी उनके पैरेंट्स ने जबरदस्ती करवाई थी। वो ये शादी नहीं करना चाहते थे। उन्हें अपनी पत्नी से कभी प्यार नहीं हुआ। वो सिर्फ शादी करने का फर्ज निभा रहे हैं।
-दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के 2 बेटे हैं। निरहुआ ने बताया कि उनके बड़े बेटे आदित्य डायरेक्शन सीख रहे हैं। वहीं छोटे बेटे अमित को एक्टिंग का शौक है। ऐसे में वह एक्टिंग स्कूल जा रहे हैं। बेटी अदिति अभी भी पढ़ाई कर रही हैं।
निरहुआ और आम्रपाली के अफेयर का सच?
दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' का नाम भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ भी जोड़ा गया है। दोनों ने साथ में कई फिल्में की हैं। उनकी केमिस्ट्री को फैंस बहुत पसंद करते हैं। दोनों ने साथ में 25 से ज्यादा फिल्में की हैं और इन मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। हालांकि दोनों ने ही कभी भी एक-दूसरे के लिए अपनी फीलिंग्स को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।












Click it and Unblock the Notifications