Diljit Dosanjh: इन 5 सबसे महंगी चीजों के मालिक हैं दिलजीत दोसांझ, करोड़ों में है कीमत, कैसे बने इतने अमीर?

Diljit Dosanjh Expensive Things: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' कुछ दिनों पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

दिलजीत दोसांझ की म्यूजिक का जादू
आपको बता दें कि दिलजीत दोसांझ सिर्फ भारत में ही फेमस नहीं हैं बल्कि उन्होंने अपने म्यूजिक का जादू विदेशों में भी बिखेरा है। इसके अलावा दिलजीत ने कई हिंदी फिल्मों में भी बेहतरीन काम किया है और लोग उनकी एक्टिंग काफी पसंद करते हैं।

Diljit Dosanjh

अरबों के मालिक हैं दिलजीत दोसांझ
आपको बता दें कि दिलजीत दोसांझ ने जब इंडस्ट्री में एंट्री की थी तब वह एक आम परिवार से ताल्लुक रखते थे लेकिन आज अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने ऊंचा मुकाम हासिल किया है। 40 की उम्र में दिलजीत दोसांझ अरबों के मालिक बन गए हैं। आइए आपको उनकी लग्जीरियस लाइफ के बारे में बताते हैं।

इन 5 सबसे महंगी चीजों के मालिक हैं दिलजीत दोसांझ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिजलीत दोसांझ इस समय 172 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति के मालिक हैं। दिलजीत ने देश के हाईएस्ट इंडियन रोस्टर में 39वीं पोजिशन हासिल की है।

1. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलजीत दोसांझ के पास मुंबई में एक लग्जीरियस 3बीएचके अपार्टमेंट है। इस अपार्टमेंट की कीमत 12 करोड़ रुपये के आसपास है।

2. अमेरिका के कैलिफोर्निया में दिलजीत दोसांझ का ओपेन टैरेस विला है जिसे बेहतरीन तरीके से डिजाइन किया गया है। बताया जाता है कि ये घर भी काफी एक्सपेंसिव है।

3. मिनी आइलैंड पर दिलजीत दोसांझ के ड्यूपलैक्स अपार्टमेंट भी हैं। वहीं लुधियाना में दिलजीत का एक बड़ा बंगला है। लुधियाना के उस बंगले में कई बेशकीमती एनटिक चीजें मौजूद हैं।

4. दिलजीत दोसांझ के पास मर्सिडीज बेन्ज जी63 है जिसकी कीमत 2.44 करोड़ के आस-पास है। उनके पास कई एक्सपेंसिव कार और जीप का कलेक्शन है।

5. दिलजीत के पास पॉर्शे कायेन (Porsche Cayenne) भी है। इस लग्जरी कार की कीमत 1.92 करोड़ रुपये है जिसे दिलजीत ने साल 2013 में खरीदी थी।

जानकारी के अनुसार दिलजीत दोसांझ पंजाबी सिंगर और एक्टर हैं। भारत के अलावा कनाडा और अमेरिका में भी वह काफी पॉपुलर हैं। साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म उड़ता पंजाब से दिलजीत दोसांझ ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+