Diljit Dosanjh Net Worth: तीन हजार रुपए की कमाई से शुरू हुआ सफर पहुंचा करोड़ों तक, जानिए संघर्ष

Diljit Dosanjh Net Worth: पंजाबी संगीत ने बॉलीवुड के साथ-साथ अपार लोकप्रियता हासिल की है, जिसके कारण पंजाबी गायकों को अच्छी खासी फीस मिल रही है। इन कलाकारों में दिलजीत दोसांझ भी शामिल हैं, जो अब धन के मामले में बड़े सितारों को टक्कर दे रहे हैं। हालांकि उनकी शुरुआत बहुत संघर्षों भरी रही है। वो एक परफॉर्मेंस के मात्र 3 हजार रुपए कमाते थे।

दिलजीत दोसांझ पंजाब के एक छोटे से गांव से आते हैं और एक साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं। उनके पिता एक बस चालक थे। 16 साल की उम्र में, दिलजीत की किस्मत बदल गई जब उन्होंने गुरुद्वारों में गाना शुरू किया। 18 साल की उम्र में, उन्हें जन्मदिन की पार्टी में प्रदर्शन करने के लिए ₹3,000 की पहला पेमेंट मिली थी।

Diljit Dosanjh Net Worth

दिलजीत दोसांझ अपने कॉन्सर्ट के अलावा फिल्मों में एक्टिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट से पैसा कमाते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो दिलजीत की कुल संपत्ति 180 करोड़ रुपए है। एक फिल्म के लिए दिलजीत करीब 4 करोड़ रुपए की फीस चार्ज करते हैं। इसके अलावा वो एक कॉन्सर्ट के लिए भी 5-6 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं। पिछले साल दिलजीत अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग इवेंट में भी परफॉर्म किया था। खबरें हैं कि इसके लिए उन्हें करीब 30 करोड़ रुपए की मोटी फीस मिली थी।

दिलजीत एक ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए करीब 1.5 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं। फिलहाल उनके पास कोका कोला, फिला, मारियो रक्स समेत और भी बड़े ब्रांड्स शामिल हैं। सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट करने के लिए वो 5 से 10 लाख रुपए चार्ज करते हैं। इसके अलावा दिलजीत का मुंबई के बांद्रा में अपार्टमेंट है। जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा कैलिफोर्निया में भी उनका घर है। साथ पंजाब में के लुधियाना में उनका आलीशान फार्म हाउस है।

दिलजीत गाड़ियों के भी शौकीन हैं। उनके कलेक्शन में पजेरो, मर्सिडीज बेंज जी63, बीएमडब्ल्यू 520 डी, रेंज रोवर और पोर्स्च जैसी गाड़ियां हैं। जिनकी कीमत लाख से करोड़ रुपए तक जाती है। इन सबके अलावा दिलजीत ने अपना प्रोडक्शन हाउस भी खोला है। इसका नाम दिलजीत दोसांझ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड है। रिपोर्ट्स की माने तो वो एक प्राइवेट जेट के भी मालिक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+