Dilip Kumar Sister Saeeda: दिलीप कुमार की बहन सईदा खान का निधन, लंबे समय से थीं बीमार
Dilip Kumar Sister Saeeda Died: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिजेंड्री एक्टरों में से एक रह चुके दिलीप कुमार का दो साल पहले ही निधन हो गया था और अब उनकी बहन की भी मौत हो गई है। दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार की बहन सईदा ने अब इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। सईदा के निधन की खबर से उनका पूरा परिवार टूट गया है। आपको बता दें कि दिलाप कुमार की बहन सईदा की शादी बॉलीवुड फिल्म मेकर महबूब खान के बेटे इकबाल खान से हुई थी। वहीं फिल्म मेकर महबूब खान ने मदर इंडिया और अंदाज जैसी सुपरहिट फिल्मों को निर्देशन किया था।
दिलीप कुमार की बहन सईदा की मौत
दिवंगत सईदा के पति इकबाल खान महबूब स्टूडियो के ट्रस्टी और एक मशहूर फिल्म मेकर भी थे। हालांकि परिवार के एक करीबी सूत्र ने ईटाइम्स को बताया है कि सईदा के पति इकबाला खान का साल 2018 में ही निधन हो गया था जिसके बाद सईदा की बेटी इल्हाम और बेटे साकिब अपनी मां की देखभाल कर रहे थे। जानकारी के अनुसार सईदा के बेटे साकिब भी अपने पिता इकबाल खान की तरह फिल्म मेकर ही हैं जबकि सईदा की बेटी इल्हाम एक राइटर हैं।

सायरा बानो की तरफ से नहीं आया कोई रिएक्शन
खबर है कि दिलीप कुमार की बहन सईदा लंबे समय से बीमार चल रही थीं। बीमारी के चलते ही उनका निधन हो गया है। सईदा के बारे में कहा जाता है कि वह अपने भाई दिलीप कुमार के काफी करीब थीं। हालांकि बीमारी के चलते वह उनसे कम मिल पाती थीं लेकिन फोन पर हालचाल लेती रहती थीं। दूसरी तरफ सईदा के निधन पर अब तक उनकी भाभी और दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
सईदा ने किए थे 10 लाख रुपए डोनेट
आपको बता दें कि दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार की बहन सईदा काफी अच्छी महिला थीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने साल 2014 में अपने जीजा शौकत खान को मेहबूब स्टूडियो के श्रमिकों के कल्याण के लिए फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज को 10 लाख रुपये दिए थे। इस दौरान फेडरेशन के ट्रस्टी और फिल्म मेकर साजिद नाडियाडवाला भी वहां मौजूद थे। फिलहाल सर्दा की मौत से फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग भी सदमे में हैं।
-
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
Border 2 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देखें 'बॉर्डर 2'? अब घर बैठे लें सनी देओल की फिल्म का मजा -
26 साल बाद सामने आया सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो, लोगों के उड़े होश, स्टेज पर किया था ये काम -
क्या मोनालिसा के प्यार में डूब रहे थे Pawan Singh? अफेयर को लेकर सनसनीखेज खुलासा, एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई -
Hansika Motwani Caste: क्या है हंसिका मोटवानी की जाति-धर्म? शादी के 4 साल बाद सोहेल से क्यों ले रहीं तलाक? -
गोविंदा-सुनीता आहूजा के तलाक पर बेटी टीना का सनसनीखेज खुलासा, अब सबके सामने रखा पापा-मम्मी के रिश्ते का सच -
एलिमनी ठुकराने वाली हंसिका मोटवानी जिएंगी लग्जरी लाइफ, कहां से होती है कमाई? -
कौन थे Pushpendra उर्फ आकाश? 31 साल के इस युवक की दिल्ली की झाड़ियों में ऐसी हालत में मिली लाश, क्या है मामला? -
'नाक साफ कर बिना हाथ धोए वड़ा पाव गर्ल...', Chandrika Dixit को लेकर शॉकिंग खुलासा, Maxtern ने खोली पोल -
करोड़ों के मालिक हैं गौरव कपूर, पत्नी कृतिका कामरा के पास भी है बेशुमार दौलत, कौन है ज्यादा अमीर? -
बिना शादी के प्रेग्नेंट हुई लड़की, मिली अबॉर्शन की सलाह और फिर जो हुआ, OTT पर आज ही देखें LOCKDOWN












Click it and Unblock the Notifications