क्या Vijay Verma ने कर दिया तमन्ना भाटिया संग अपने प्यार का ऐलान? एक्टर के इस पोस्ट से अफेयर की चर्चा तेज!

एक्टर विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया बीते कुछ दिनों से रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच एक्टर ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिख दिया जिसके बाद से फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्टर ने अपने दिल की बात कह दी।

Vijay Verma

Vijay Varma and Tamannaah Bhatia: 'मिर्जापुर' और डार्लिंग्स से फेमस हुए मशहूर अभिनेता विजय वर्मा इन दिनों 'बाहुबली' एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया संग लव अफेयर को लेकर लगातार चर्चा में हैं। दोनों को कई बार साथ में टाइम स्पेंट करते हुए स्पॉट किया गया। बीते कुछ दिनों पहले दोनों को एक पार्टी में किस करते हुए देखा गया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इस बीच विजय वर्मा ने सोशल मीडिया पर एक फैन के सवाल का ऐसा जवाब दिया जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्टर ने अपने दिल की बात कह दी।

विजय वर्मा ने कही दिल की बात
बीती रात विजय वर्मा ने इंस्टाग्राम पर 'आस्कमीएनिथिंग' का सेशन होस्ट किया। इस दौरान उनसे फैंस ने ऐसा सवाल पूछ लिया जिससे ना चाहते हुए भी एक्टर की दिल की बात सबके सामने आ गई। आस्क मी एनीथिंग' सेशन के दौरान एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें टमाटर पसंद है? इसका जवाब देते हुए विजय शर्मा ने टमाटर वाले इमोजी के साथ लिखा 'मेरा फेवरेट'।

Tamannah Bhatia

तमन्ना भाटिया को कहते हैं टमाटर
अब आप सोच रहे होंगे कि टमाटर का तमन्ना भाटिया से क्या लेना-देना। आपको बता दें कि, विजय वर्मा एक्ट्रेस को प्यार से टमाटर बुलाते हैं। हाल ही में विजय वर्मा और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर 'दहाद' बर्लिन में प्रीमियर करने वाली भारत की पहली वेब सीरीज बन गई। एक्टर की इस सफलता पर तमन्ना भाटिया ने उन्हें बधाई दी थी तब एक्टर ने इसका जवाब देते हुए प्यार से 'थैंक्स टमाटर' कहा था।

Tamannah Bhatia

विजय वर्मा का वर्कफ्रंट
विजय वर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्टर जल्द ही 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' में करीना कपूर खान और जयदीप अहलावत के साथ नजर आएंगे। इसका निर्देशन भी सुजॉय ने किया है। एक्टर को आखिरी बार फिल्म 'डार्लिंग्स' में हमजा के रूप में देखा गया था। उनको इस किरदार के लिए फैंस की तरफ से काफी सराहना मिली थी। बता दें कि फिल्म डार्लिंग्स में आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+