क्या प्रेग्नेंसी के चलते देवोलीना भट्टाचार्जी ने कर ली गुपचुप शादी? सामने आई ये बड़ी सच्चाई

Devoleena Bhattacharjee Marriage: देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने जिम ट्रेनर शहनवाज शेख से कोर्ट मैरिज कर ली है। लेकिन इस शादी को लोग लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं।

devoleena bhattacharjee

Devoleena Bhattacharjee Marriage: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने हाल ही में बड़े ही गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। इस तरह की शादी के चलते ही देवोलीना भट्टाचार्जी फिलहाल सुर्खियों मे छाई हुई हैं। लोगों ने उन्हें निशाने पर ले लिया है। उनको लेकर तरह तरह की बातें की जा रही हैं। आपको बता दें कि हाल ही में देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने जिम ट्रेनर शहनवाज शेख से कोर्ट मैरिज कर ली है। ऐसे में कई लोग उन्हें धर्म का पाठ भी पढ़ा रहे हैं। लोगों का कहना है कि देवोलीना ने मुस्लिम से शादी कर सारी हदें पार कर ली हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि देवोलीना शायद शादी से पहली ही प्रेग्नेंट हो गई थीं इसलिए उन्होंने जल्दबाजी में अपने बॉयफ्रेंड के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। अब इस पर खुद देवोलीना ने सारे राज खोले हैं और बताया है कि आखिर इस तरह गुपचुप शादी करने के पीछे क्या कारण है।

देवोलीना ने कहा- मुझे सफाई देने की कोई जरूरत नहीं

देवोलीना ने कहा- मुझे सफाई देने की कोई जरूरत नहीं

ईटाइम्स से बात करते हुए देवोलीना भट्टाचार्जी ने कहा- मुझे किसी बात भी बात के लिए किसी को सफाई देने की कोई जरूरत नहीं है। आपके आसपास कुछ ऐसे लोग हमेशा मौजूद होते हैं जो आपकी जिंदगी में झांकते रहते हैं। कुछ लोग ये सोचते हैं कि मैं प्रेग्नेंट हूं इसीलिए मैंने अचानक से शादी कर ली है। मैं ये सब सुनकर हैरान हूं। उन्होंने आगे कहा- मुझे लोगों के लिए बुरा भी लगता है जो इस तरह के गंदे कमेंट्स करते हैं।

मुझे सिंपल शादी करनी थी

मुझे सिंपल शादी करनी थी

देवोलीना ने आगे बताया- मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं और न ही मैंने गुपचुप तरीके से शादी की है। मुझे प्राइवेट तरीके से सिंपल शादी करनी थी तो मैंने की। मैं अपनी शादी में धर्म को बीच में नहीं रखना चाहती थी। हालांकि शादी की खबर के बाद से ही लोग मुझ बहुत परेशान कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर मुझे लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं जो कि बिल्कुल सही नहीं है।

लोग आजकल किसी को खुश नहीं देख सकते

लोग आजकल किसी को खुश नहीं देख सकते

देवोलीना भट्टाचार्जी ने बताया- लोग मुझे परेशान करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। लोग आजकल किसी को खुश ही नहीं देख सकते हैं। उन्हें बस सभी को परेशान करना होता है। एक समय के बाद इस पर गुस्सा आने लगता है। मुझे ये बिल्कुल अच्छा नहीं लगता कि कोई किसी के जीवन में झांकता रहे। हालांकि बाद में मैं इस तरह के कमेंट्स पढ़कर खूब हंसती हूं। मुझे नहीं पता कि अब आगे क्या होने वाला है।

मैं नए काम के लिए पूरी तरह से तैयार हूं

मैं नए काम के लिए पूरी तरह से तैयार हूं

देवोलीना ने आगे बताया- मैं अभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी व्यस्त हूं लेकिन मुझे जल्द ही अपने काम पर वापस जाना है। जब काम की बात आती है तो मैं समझौता करने में विश्वास नहीं करती। मैं अब नए प्रोजेक्ट्स लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। उम्मीद है कि आने वाला कल दिलचस्प होगा। साल 2023 हम सभी के लिए एक खुशहाल और समृद्धि के साथ आए। मैं पूरी तरह से फिट हूं और काम करना चाहती हूं।

मैं शादीशुदा जिंदगी में बिजी रहना चाहती हूं

देवोलीना ने रिएलिटी शोज के लिए कहा- मैं अच्छे प्रोजेक्ट्स के लिए तैयार हूं, चाहे वह फिक्शन हो या फिर कोई रिएलिटी शो। हालांकि मैं बिग बॉस में नहीं जाना चाहती हूं। मेरा घर मेरे लिए बहुत खास है। मैं फिलहाल अपनी शादीशुदा जिंदगी को थोड़ा टाइम देना चाहती हूं। मैं कुछ चैलेंजिंग रोल्स निभाने के लिए उत्साहित हूं। मैं अलग-अलग तरह के रोल्स के साथ नए एक्सपेरिमेंट करना चहती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+