बच्चन परिवार में सब ठीक! फिर क्यों अमिताभ ने किया बहू ऐश्वर्या राय को अनफॉलो? जानिए क्या है सच्चाई

Amitabh Bachchan Unfollow Aishwarya Rai: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के घर इन दिनों लगातार खिटपिट की खबरें छाई हुई हैं। दावा किया जा रहा था कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अलग होने वाले हैं। ऐश्वर्या राय अक्सर अपनी बेटी आराध्या के साथ स्पॉट होती हैं। कहा जा रहा है कि इन दोनों के रिश्ते में कुछ टेंशन है। इस बीच खबर आई है कि अमिताभ बच्चन ने ऐश्वर्या राय को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया। आइए जानते हैं कि आखिर इसकी सच्चाई क्या है।

आपको बता दें कि, लंबे समय से ऐसी चर्चा थी कि ऐश्वर्या राय पूरे बच्चन परिवार में केवल एक ही शख्स को फॉलो करती हैं और वह है उनके पति अभिषेक बच्चन। सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार रेडिट पर लोग इंस्टाग्राम के स्क्रीनशॉट शेयर किेए हैं। लोगों का कहना है कि अमिताभ ने अपनी बहू को अनफॉलो कर दिया। वहीं कुछ का कहना है कि बच्चन परिवार में कुछ तो गड़बड़ है तभी ऐसा हुआ है।

Amitabh Bachchan

इन सभी कयासों के बीच आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय ने कभी भी अमिताभ बच्चन को सोशल मीडिया पर फॉलो नहीं किया। ऐसे में अनफॉलो करने का तो सवाल ही नहीं उठता। वहीं ऐश्वर्या राय के इंस्टाग्राम अकाउंट की बात करें तो वह तलाक की अफवाहों के बीच अब भी अपने पति को फॉलो कर रही हैं और बच्चन सरनेम का प्रयोग कर रही हैं। ऐसे में ये सबूत काफी है कि बच्चन परिवार में खिटपिट की खबरें सच हैं या महज अफवाह। खैर इसकी सच्चाई तो कपल ही बता सकते हैं।

बच्चन परिवार इन मतभेद की खबरों के बीच फिल्म द आर्चीज की स्क्रीनिंग में एकसाथ नजर आया। इस दौरान बिग बी के दामाद निखिल नंदा ने भी परिवार के साथ जमकर पोज दिए। इस दौरान ऐश्वर्या राय ने पूरे परिवार के साथ जमकर मस्ती की और अगस्त्य नंदा के साथ पोज दिए। बच्चन परिवार की साथ में यह वीडियो वायरल होने के बाद तनाव की अफवाहों पर ब्रेक लग चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+