क्या शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं आलिया भट्ट? ऐसे खुली सच्चाई

कुछ लोगों के मन में ये बात आ रही है कि क्या आलिया भट्ट अपनी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी थीं। इसकी वजह आलिया की सोनोग्राफी करवाते वक्त की वायरल फोटो है।

मुंबई, 16 जुलाईः बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी प्रेग्नेंसी की खबर के बाद से सुर्खियों में छाई हुई हैं। आलिया भट्ट ने अपने प्यार रणबीर कपूर से इसी साल अप्रैल महीने में शादी की थी। वहीं शादी के 2 महीने बाद ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया। आलिया ने सोशल मीडिया पर सोनोग्राफी करवाते हुए अस्पताल से तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया ने सभी लोगों को अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज दी थी। ऐसे में उस वक्त जैसे ही आलिया की सोनोग्राफी की तस्वीर वायरल होने लगी तो आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बधाई देने लगे। रणबीर और आलिया के परिवार में भी खुशियों की लहर दौड़ गई। इस बीच कुछ लोगों के मन में ये बात भी आई क्या आलिया अपनी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी थीं। दरअसल इसकी वजह आलिया की सोनोग्राफी करवाते वक्त की वायरल फोटो है।

सोनोग्राफी की तस्वीर ने कर दिया कमाल

सोनोग्राफी की तस्वीर ने कर दिया कमाल

आपको बता दें कि सोनोग्राफी आमतौर पर प्रेग्नेंसी के तीन महीने पूर होने पर ही की जाती है। सोनोग्राफी की तस्वीर वायरल होने के बाद ही आलिया के शादी से पहले प्रेग्नेंट होने की खबर को जोर मिला। इस बीच आलिया भट्ट और एक्टर रणवीर सिंह फिल्म मेकर करण जौहर के चौट शो 'कॉफी विद करण सीजन 7' में मेहमान बनकर पहुंचे थे। इस चैट शो में आलिया ने बताया कि किस तरह उनकी शादी की खबर सुनकर करण रोने लग गए थे।

आलिया ने चैट शो में खोला राज

आलिया ने चैट शो में खोला राज

आलिया ने चैट शो में कहा- जब मैं अपनी शादी की बात करण जौहर को बताने गई थी तो वह इमोशनल हो गए थे। उस दिन उनका बैड हेयर डे चल रहा था। उन्होंने कैप लगा रखी थी और वह काफी परेशान थे। करण अपनी ऑफिस की कुर्सी पर बैठे हुए थे। मैंने उन्हें सारी बात बताई और कहा कि मैं और रणबीर शादी करने वाले हैं।

शादी की खबर सुन रोने लगे थे करण

शादी की खबर सुन रोने लगे थे करण

करण ने उस वक्त अपने हाथ में एक कॉफी मग पकड़ा हुआ था और वह शादी की खबर सुनकर तेज रोने लगे। रोते हुए करण ने सिर्फ इतना कहा- मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं। आलिया ने चैट शो में इन बातों को बताते हुए करण जौहर की एक्टिंग भी की थी।

करण जौहर ने खोल दी प्रेग्नेंसी की पोल

करण जौहर ने खोल दी प्रेग्नेंसी की पोल

आपको बता दें कि करण जौहर का चेट शो ऑन एयर होने से पहले ही आलिया ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया था। आलिया की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर करण जौहर ने ईटाइम्स से अपनी प्रतिक्रिया शेयर करते हुए कहा था- मैं ये बात जानकर रोने लगा था। आलिया उस दिन मेरे ऑफिस आई थी। मेरा बैड हेयर डे चल रहा था। मैं कैप के साथ हुडी पहने हुए था। जब आलिया ने मुझे ये बात बताई तो मैं इमोशनल हो गया था।

दोनों जवाबों को जोड़कर देख रहे हैं फैंस

दोनों जवाबों को जोड़कर देख रहे हैं फैंस

करण जौहर ने आगे कहा था- आलिया की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर मेरे आंसू नहीं रुक रहे थे। फिर मैंने आलिया को गले से लगा लिया। मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि मेरी बेबी का बेबी होने वाला है। करण जौहर के इस रिएक्शन के बाद ही आलिया के फैंस दोनों जवाबों को जोड़कर देखने लगे। खबरों की मानें तो आलिया को जब प्रेग्नेंसी का पता चला तो वह लंदन में थीं। ऐसे में वह करण जौहर से कैसे मिलने पहुंच सकती हैं। हालांकि आलिया की प्रेग्नेंसी से सभी लोग खुश हैं और उनके बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+