दिया मिर्जा ने गोवा से बेटे के साथ शेयर की प्यारी सी तस्वीर, फैंस को भाया मां-बेटे का क्यूट अंदाज

दिया मिर्जा हाल ही में अपने बेटे अव्यान आजाद की फोटो फैंस के साथ साझा की है। फैंस को मां-बेटे की ये तस्वीर खूब पसंद आ रही है।

मुंबई, 14 अगस्त: बॉलीवुड अभिनेत्री दिया मिर्जा इन दिनों गोवा में वेकेशन का आनंद उठा रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने वेकेशन की कुछ झलकियां फैंस के साथ शेयर भी की। एक्ट्रेस ने अपने बेटे अव्यान आजाद की फोटो भी फैंस के साथ साझा की है। इससे पहले एक्ट्रेस ने अव्यान की एक प्यारी सी वीडियो शेयर की थी, जिसमें अव्यान ने पहली बार एक्ट्रेस को मम्मा पुकारा था। फैंस को ये वीडियो बेहद पसंद आई और उन्होंने इसपर जमकर अपना प्यार लुटाया।

गोवा वेकेशन पर दिया

गोवा वेकेशन पर दिया

बेटे के साथ ये खूबसूरत तस्वीर शेयर कर दिया ने कैप्शन में अर्थ, बटरफ्लाई और टाइगर इमोजी बनाए। तस्वीर में देखा जा सकता है कि दिया किस कदर अपने लाडले को प्यार से निहार रही हैं। समुद्र के किनारे एक्ट्रेस ने अव्यान को गोद में लिया हुआ है।

फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

दिया ने जैसे ही ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की, फैंस ने इसपर जमकर प्यार लुटाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि क्यूटी मॉम के साथ प्रकृति का आनंद ले रहा है। तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये बहुत ही प्यारा है।

फैंस को दिखाया था ये प्यारा वीडियो

इससे पहले दिया ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। कैप्शन में दिया ने लिखा कि उसने कल पहली बार मम्मा कहा। वीडियो में देखा जा सकता है कि दिया बेबी को पापा कहने को भी बोल रही हैं लेकिन अव्यान कुछ नहीं कहता।

पिछले साल की शादी

पिछले साल की शादी

बताते चलें कि पिछले ही साल फरवरी में दिया ने मशहूर बिजनेसमैन वैभव रेखी संग शादी की थी। फिर मई में उन्होंने बेबी अव्यान का स्वागत किया।

पैपराजी कल्चर पर क्या बोलीं दिया?

ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में दिया ने पैपराजी कल्चर को लेकर बात रखी। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं शुरू से ही प्राइवेट रही हूं और इंडस्ट्री में हर किसी ने इसे रिस्पेक्ट भी किया है। मैं अव्यान को लेकर ज्यादा प्रोटेक्टिव हूं। हमें उसे कैमरे के सामने लाना है या नहीं, ये मैं और वैभव डिसाइड करते हैं।

अव्यान को लेकर बोली ये बात

दिया ने अव्यान के बारे में बात करते हुए कहा कि लाइमलाइट में आने के लिए वो अभी बहुत ही छोटा है। इसलिए अभी उसे उसका बचपन एन्जॉय करना चाहिए।

दिया का वर्कफ्रंट

बताते चलें कि दिया मिर्जा को आखिरी बार तेलुगू फिल्म वाइल्ड डॉग में देखा गया था। दिसंबर में ही उन्होंने अनुभव सिन्हा की भेड़ की शूटिंग खत्म की है। ये फिल्म इस साल के आखिरी में रिलीज होने वाली है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+