दीया मिर्जा ने बेटे अव्यान के पहले बर्थडे पर लिखी भावुक पोस्ट, याद की उसकी बीमारी की हालत
मुंबई, 14 मई: फिल्म एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने बेटे अव्यान का आज एक साल के हो गए हैं। अव्यान पैदाइश के बाद कई तरह की बीमारियों से जूझे थे। दीया के उनके पहले बर्थडे पर एक भावुक पोस्ट लिखते हुए बेटे की बीमारी की हालत को याद किया है। दीया मिर्जा ने इंस्टा पर बेटे अव्यान आजाद के साथ फोटो शेयर करते हुए एक लंबी पोस्ट में एक साल पहले के वक्त को याद किया है।

दीया का भावुक पोस्ट
दीया मिर्जा का बेटा अव्या 14 मई 2021 को अपने जन्म के बाद काफी समय तक अस्पताल में रहा था। ये समय अभिनेत्री के लिए कितना मुश्किल था, उसका खुलासा उन्होंने आज एक पोस्ट में किया है। अपनी पोस्ट में दीया ने बेटे के लिए लिखा है- आप आज ही के दिन 1 साल पहले पैदा हुए थे। आपके जन्म के 36 घंटे बाद हमें पता चला आपको नेक्रोटाइज़िंग एंटरोकोलाइटिस है और आपको सर्जरी से गुजरना पड़ा। 90 दिनों तक आपको आईसीयू में रहना पड़ा था।

डॉक्टरों ने हमें कहा था कुछ भी हो सकता है
दीया ने आगे लिखा, दूसरी सर्जरी के वक्त डॉक्टरों ने हमें सबसे खराब स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा था लेकिन हमारा योद्धा अव्यान आजाद 9वें दिन हमारे साथ घर आने के लिए तैयार था। हमारे बेटे, आप हर दिन हमारे दिल को खुशी और कृतज्ञता से भर देते हैं। हम चकित और खुश हैं कि आपका पहला बोला गया शब्द है- टाइगर। आपकी इतनी अच्छी देखभाल करने के लिए हम आपके सभी डॉक्टरों और नर्सों के आभारी हैं। जन्मदिन मुबारक हो हमारे बेटे।

बीते साल की थी दीया ने शादी
एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने बीते साल साल15 फरवरी 2021 को वैभव रेखी के साथ शादी की थी। इसके बाद 14 मई 2021 को बेटे व्यान को जन्म दिया था। आज अव्यान एक साल का हो गया है। दीया मिर्जा के पति को पहली पत्नी से बेटी सामायरा भी है।












Click it and Unblock the Notifications