Dhurandhar First Review: इंतजार खत्म, 'धुरंधर' का पहला रिव्यू आया, 3 घंटे की फिल्म में मिलेंगे भयंकर सरप्राइज!
Dhurandhar Movie First Review: रणवीर सिंह की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'धुरंधर' 2025 की सबसे चर्चित फिल्मों में बनी हुई है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को अपने भव्य स्केल, तीखे एक्शन और स्टारकास्ट की दमदार मौजूदगी के कारण रिलीज़ से पहले ही जबरदस्त लोकप्रियता मिल रही है। रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे शक्तिशाली कलाकारों ने फिल्म को और भी बड़ा बना दिया है। इनके लुक और किरदारों ने ट्रेलर रिलीज़ के बाद से ही दर्शकों में भारी उत्साह पैदा किया है।

क्रिटिक उमैर संधू ने बताया 'आउट ऑफ सिलेबस' फिल्म
फिल्म का पहला रिव्यू सामने आते ही दर्शकों की उत्सुकता कई गुना बढ़ गई है। फिल्म क्रिटिक उमैर संधू ने फिल्म देखकर अपने एक्स अकाउंट पर इसे 'आउट ऑफ सिलेबस' बताया। उनके अनुसार, तीन घंटे से अधिक की लंबाई होने के बावजूद फिल्म में एक भी ऐसा पल नहीं है, जहाँ दर्शकों की दिलचस्पी कम हो। संधू लिखते हैं कि फिल्म का स्क्रीनप्ले लगातार पकड़ बनाए रखता है और शुरुआत से लेकर अंत तक दर्शकों को सीट से बांधे रखता है। उनकी राय में यह फिल्म एक पावर-पैक्ड सिनेमैटिक अनुभव है, जिसे मिस नहीं किया जाना चाहिए।
रणवीर सिंह की धमाकेदार वापसी
उमैर संधू के अनुसार, 'धुरंधर' रणवीर सिंह की सबसे दमदार परफॉर्मेंस में से एक है। उन्होंने लिखा कि रणवीर पूरी फिल्म में एक अलग ऊर्जा के साथ नज़र आते हैं और उनका अभिनय दर्शकों को प्रभावित कर देता है। फिल्म की सपोर्टिंग स्टारकास्ट-खासकर संजय दत्त और अक्षय खन्ना-की भी खूब तारीफ की गई है। दोनों कलाकारों की मौजूदगी फिल्म को और मजबूत बनाती है, और उनकी परफॉर्मेंस कई जगह दर्शकों को चौंका देती है।
एक्शन, डायलॉग और लाजवाब प्रोडक्शन डिजाइन
संधू के मुताबिक, 'धुरंधर' का प्रोडक्शन डिजाइन शानदार है, जो फिल्म को भव्यता प्रदान करता है। एक्शन सीक्वेंसेज़, दमदार डायलॉग और कसा हुआ स्क्रीनप्ले इसे बड़े पर्दे का अनुभव बनाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म का सेकंड हाफ और आखिरी 20 मिनट इतना प्रभावी है कि दर्शक थिएटर से बाहर आते-आते भी कहानी के असर में डूबे रहते हैं।
बॉलीवुड की 'वापसी' का संकेत
उमैर संधू ने अपनी पोस्ट में कहा कि पिछले हफ्ते रिलीज़ हुई 'तेरे इश्क में' के बाद अब 'धुरंधर' ने साबित कर दिया है कि बॉलीवुड फिर से पटरी पर लौट आया है। उन्होंने फिल्म को 'मस्ट वॉच' बताते हुए दर्शकों को इसे थिएटर में देखने की सलाह दी है।












Click it and Unblock the Notifications