1000 करोड़ी 'धुरंधर' को हुआ इतने करोड़ का नुकसान, अब मेकर्स ने की PM मोदी से खास अपील

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' ने हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म ने दुनियाभर में 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर खुद को एक ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर साबित किया है। हालांकि, इतनी बड़ी सफलता के बावजूद फिल्म को खाड़ी देशों में रिलीज न मिल पाने के कारण भारी आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ा है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस बैन की वजह से मेकर्स को करीब 90 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

Dhurandhar film

'धुरंधर' की कहानी पाकिस्तान के ल्यारी गैंगवॉर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसी कंटेंट को लेकर यूएई, सऊदी अरब, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देशों ने फिल्म को रिलीज की अनुमति नहीं दी। इन देशों में फिल्म को कथित तौर पर 'एंटी-पाकिस्तान' बताते हुए बैन कर दिया गया, जिससे मेकर्स की विदेशी कमाई पर बड़ा असर पड़ा।

इस नुकसान को देखते हुए इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) ने अब सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की अपील की है। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में एसोसिएशन ने कहा है कि इन खाड़ी देशों द्वारा लगाया गया प्रतिबंध बिना ठोस वजह के है और इसे हटाने के लिए भारत सरकार को कूटनीतिक स्तर पर बातचीत करनी चाहिए।

IMPPA ने अपने पत्र में यह भी स्पष्ट किया कि 'धुरंधर' को भारत के सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से पूरी तरह मंजूरी मिलने के बाद ही रिलीज किया गया है। इसके बावजूद फिल्म पर रोक लगाना निर्माताओं की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। एसोसिएशन का कहना है कि जब फिल्म भारत में कानूनी रूप से पास है और दर्शकों द्वारा सराही जा रही है, तो उसे दूसरे देशों में इस तरह बैन करना उचित नहीं है।

एसोसिएशन ने यह भी तर्क दिया कि भारत और मिडिल ईस्ट देशों के बीच मजबूत व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। ऐसे में भारतीय फिल्मों पर बार-बार बैन लगना दोनों पक्षों के लिए नुकसानदेह है। IMPPA ने उम्मीद जताई है कि भारत सरकार संबंधित देशों के अधिकारियों से बात कर इस प्रतिबंध को हटवाने की कोशिश करेगी।

गौर करने वाली बात यह है कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई भारतीय फिल्मों को खाड़ी देशों में बैन झेलना पड़ा है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर', अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स', विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स', सलमान खान की 'टाइगर 3' और 'आर्टिकल 370' जैसी फिल्मों पर भी इसी तरह के आरोपों के चलते रोक लग चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+