Dhurandhar Controversy: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के मेकर्स को पाकिस्तान के कराची आई खुली चेतावनी

Dhurandhar Controversy: रणवीर सिंह की आगामी जासूसी फिल्म 'धुरंधर' का ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है। पाकिस्तान के दिवंगत पुलिस अधिकारी चौधरी असलम की पत्नी नौरीन असलम ने फिल्म के निर्माताओं को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि यदि फिल्म में उनके पति को नकारात्मक या अपमानजनक रूप में दिखाया गया, तो वह इस मामले को अदालत तक ले जाएंगी। क्या है पूरा मामला इस रिपोर्ट में पढ़िए।

Dhurandhar Controversy

कौन थे चौधरी असलम?
पाकिस्तान में 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' के नाम से मशहूर असलम ने कराची में आतंकवाद और आपराधिक गिरोहों के खिलाफ कई सख्त अभियानों का नेतृत्व किया। रहमान डकैत, उजैर बलोच और तालिबान जैसे खतरनाक संगठनों पर कार्रवाई की वजह से वह सुर्खियों में रहे। 9 जनवरी 2014 को ल्यारी एक्सप्रेसवे पर एक बम हमले में उनकी मौत हो गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान तहरीक-ए-तालिबान ने ली थी।

संजय दत्त निभा रहे असलम का किरदार
फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और इसमें चौधरी असलम का किरदार संजय दत्त निभा रहे हैं। ट्रेलर कराची के कुख्यात ल्यारी इलाके की हिंसक पृष्ठभूमि और वहां की गैंगवार को दर्शाता है। इसी ट्रेलर में एक संवाद-जिसमें दत्त का किरदार "शैतान और जिन्न की संतान" कहा गया है-ने विवाद को जन्म दिया है।

नौरीन असलम ने जताई गहरी नाराज़गी
नौरीन असलम ने जियो डिजिटल से बातचीत में कहा कि वह फिल्म रिलीज होने का इंतजार करेंगी, ताकि यह देख सकें कि उनके पति को किस रूप में दिखाया गया है। उन्होंने कहा, "हम मुसलमान हैं। इस तरह के शब्द केवल मेरे पति का नहीं, उनकी मां का भी अपमान करते हैं, जो एक सरल और सम्मानित महिला थीं।" उन्होंने यह भी साफ किया कि यदि फिल्म ने वास्तविक तथ्यों से छेड़छाड़ की या उनके पति की छवि को नुकसान पहुंचाया, तो वह सख्त कानूनी कदम उठाने में देर नहीं करेंगी।

रिलीज से पहले बढ़ सकता है विवाद
फिल्म 5 दिसंबर को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ऐसे में ट्रेलर को लेकर उठे सवाल निर्माताओं के लिए नई चुनौती बन सकते हैं। अब दर्शकों और असलम के परिवार की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि फिल्म में इस वास्तविक-life प्रेरित किरदार को किस तरह चित्रित किया गया है। वहीं, दिलली हाईकोर्ट में मेजर मोहित शर्मा के परिवार ने भी फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+