Dhurandhar BO Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर चल रही 'धुरंधर' की आंधी, 5वें दिन की तगड़ी कमाई
Dhurandhar Box Office Collection Day 5: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर' रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर आग लगा रही है। हर दिन बढ़ते कलेक्शन के साथ ये फिल्म न सिर्फ शानदार बिजनेस कर रही है बल्कि दर्शकों के बीच इसके किरदार और कहानी को लेकर जबरदस्त चर्चा भी बनी हुई है।
'धुरंधर' के पांचवें दिन की कमाई
अब फिल्म 'धुरंधर' के पांचवें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने 5वें दिन 26.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही 'धुरंधर' का कुल कलेक्शन 152.75 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

'धुरंधर' ने तोड़ दिए दो बड़े रिकॉर्ड
-'धुरंधर' ने सिर्फ 5 दिनों में 150 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है, जो किसी भी फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। फिल्म की कमाई इतनी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है कि इसने 5वें दिन दो फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है जिनमें अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' (113.62 करोड़) और 'जॉली एलएलबी 3' (117.5 करोड़) शामिल हैं।
-दोनों ही फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को 'धुरंधर' ने मात्र 5 दिनों में पार कर लिया है। ये रणवीर सिंह के करियर के लिए भी एक बड़ा माइलस्टोन माना जा रहा है।
पहले चार दिनों की कमाई रही तगड़ी
-'धुरंधर' की ग्रोथ देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दर्शकों में इस फिल्म को लेकर कितना क्रेज है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 32 करोड़ रुपये की कुल कमाई की थी।
-वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 43 करोड़ रुपये का कारोबार किया था जबकि चौथे दिन मूवी ने 23.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। ऐसे में पांच दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 152.75 करोड़ रुपये रहा है।
कहां जाकर रुकेगा 'धुरंधर' का तूफान?
-फिल्म के लगातार शानदार प्रदर्शन को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में 'धुरंधर' और भी कई रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है। फिल्म की पॉपुलैरिटी और दर्शकों की भारी भीड़ ये साबित करती है कि ये साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शुमार होने वाली है।
-अब देखना यह होगा कि फिल्म 200 करोड़ के क्लब में कब एंट्री करती है। साथ ही ये मूवी आगे कौन-सी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ेगी और इसका कुल लाइफटाइम कलेक्शन कहां जाकर रुकेगा? इन सवालों के जवाब आने वाले दिनों में साफ हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications