Dhurandhar BO Collection Day 4: धीमी हुई 'धुरंधर' की रफ्तार, चौथे दिन फिल्म ने छापे इतने पैसे
Dhurandhar Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' ने रिलीज के चार दिनों में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ बनाई है। गत 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई इस मेगा एक्शन-ड्रामा में सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और संजय दत्त जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
वीकेंड पर तहलका पर सोमवार को दिखी गिरावट
वीकेंड पर धुआंधार कमाई कर 100 करोड़ क्लब में एंट्री मारने के बाद अब इस फिल्म के पहले सोमवार के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म 'धुरंधर' ने ओपनिंग डे पर ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

क्या मंडे टेस्ट में पास हुई 'धुरंधर'?
-पहले दिन इस फिल्म ने कुल 28 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ रुपए कमाए थे। तीसरे दिन फिल्म ने 43 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।
-इन तीन दिनों में फिल्म ने कुल 103 करोड़ का शानदार वीकेंड कलेक्शन दर्ज कराया। हालांकि वीक डेज की शुरुआत होते ही फिल्म की रफ्तार थोड़ी कम दिखाई दी है। पहले सोमवार यानी गत 8 दिसंबर 2025 को फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है पर इसे मंडे टेस्ट (Monday Test) में पास माना जा रहा है।
फिल्म ने चौथे दिन की इतनी कमाई
फिल्म ने चौथे दिन यानी सोमवार को कुल 23 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस तरह चार दिनों में फिल्म की भारत में कुल कमाई 126 करोड़ रुपए हो गई है। अब फोकस इस बात पर है कि मंगलवार और बुधवार को फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है और वीकडेज में इसकी स्थिरता कितनी बनी रहती है।
फिल्म 'धुरंधर' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
-ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी 'धुरंधर' तेजी से दौड़ रही है। बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर और एक्ट्रेस यामी गौतम के पति आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई-एक्शन फिल्म ने 4 दिनों में दुनियाभर से 185.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन जुटा लिया है। वह भी केवल हिंदी वर्जन में रिलीज होने के बावजूद।
-साल 2025 की टॉप 20 फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने वाली ये तेज रफ्तार फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा पार करने के कगार पर है और आगे के दिनों में इसके कई नए रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद भी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications