Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म जियोहॉस्टार पर कब होगी रिलीज? आ गई तारीख!

फिल्ममेकर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च को रिलीज होते ही सिनेमाघरों में छा गई है। यह स्पाई-थ्रिलर दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और लगातार शानदार कमाई कर रही है। एक्शन, सस्पेंस और दमदार कहानी की वजह से फिल्म ने कम समय में ही बड़ी सफलता हासिल कर ली है।

फिल्म का पहला पार्ट नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुआ था। लेकिन इस बार मेकर्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म बदल दिया है। धुरंधर द रिवेंज अब जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इस बदलाव ने फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। लेकिन दर्शकों के मन में सवाल है कि ये किस तारीख को ओटीटी पर आएगी। इसका जवाब हम आपको इस रिपोर्ट में दे रहे हैं।

Dhurandhar 2 OTT Release

150 करोड़ की बड़ी ओटीटी डील
रिपोर्ट्स के अनुसार, जियो हॉटस्टार ने इस फिल्म के डिजिटल राइट्स के लिए करीब 150 करोड़ रुपये का बड़ा सौदा किया है। यह रकम पहले पार्ट के मुकाबले लगभग दोगुनी बताई जा रही है। इससे साफ है कि फिल्म की लोकप्रियता और मांग कितनी ज्यादा है। हालांकि, अभी तक फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन इंडस्ट्री के नियमों के अनुसार, फिल्म थिएटर रिलीज के लगभग 8 हफ्तों के अंदर ओटीटी पर आती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म जून के दूसरे हफ्ते तक दर्शकों को घर बैठे देखने को मिल सकती है।

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई
फिल्म ने पहले ही दिन 102.55 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की। शुरुआती वीकेंड में ही इसका कलेक्शन भारत में 450 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। वहीं, दुनिया भर में फिल्म ने सिर्फ चार दिनों में 700 करोड़ रुपयेसे ज्यादा की कमाई कर ली। यह आंकड़े इसे साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल कर रहे हैं।

कहानी में क्या है खास
फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। वह जसकीरत सिंह रंगी का किरदार निभा रहे हैं, जिसकी कहानी इस बार उसके अतीत पर फोकस करती है। फिल्म दिखाती है कि कैसे वह एक खतरनाक जासूस हमजा अली माजरी बनता है और दुश्मन देश के आतंकी नेटवर्क में घुसपैठ करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+