Dhurandhar 2 OTT Release: ओटीटी पर कब रिलीज होगी 'धुरंधर 2'? कहां देख पाएंगे रणवीर सिंह की ये फिल्म?

Dhurandhar 2 OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद अब धुरंधरः द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) के फैंस इसकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर इस फिल्म ने सिनेमाघरों में धमाकेदार प्रदर्शन किया है और रिलीज के एक महीने बाद भी इसकी कमाई का सिलसिला जारी है।

'धुरंधर 2' की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'धुरंधर: द रिवेंज' को ओटीटी पर देखने के लिए दर्शकों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। फिल्म के डिजिटल राइट्स एक बड़े प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ने खरीद लिए हैं।

dhurandhar 2

जियोहॉटस्टार के साथ 150 करोड़ में हुई डिजीटल डील

बताया जा रहा है कि ये डील करीब 150 करोड़ रुपये में हुई है, जो इसे हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी डिजिटल डील्स में से एक बनाती है। संभावना जताई जा रही है कि फिल्म मई 2026 के अंत या जून की शुरुआत में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो सकती है।

थिएटर में शानदार प्रदर्शन बना देरी की वजह

-आमतौर पर फिल्में थिएटर रिलीज के 4 हफ्तों के भीतर ओटीटी पर आ जाती हैं लेकिन 'धुरंधर: द रिवेंज' के मामले में ऐसा नहीं हो रहा। इसकी वजह है फिल्म की जबरदस्त बॉक्स ऑफिस सफलता।

-मेकर्स फिलहाल थिएटर रन को पूरी तरह भुनाना चाहते हैं, इसलिए डिजिटल रिलीज को थोड़ा टाल दिया गया है। 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म अब भी दर्शकों को आकर्षित कर रही है, जो इसकी लोकप्रियता का बड़ा सबूत है।

'धुरंधर 2' का दमदार बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

-फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। 'धुरंधर 2' ने भारत में अब तक 1115.67 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो ये फिल्म 1335.54 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

-'धुरंधर 2' की वर्ल्डवाइड कमाई 1756.64 करोड़ रुपये हो गई है, जिसमें विदेशों से 421.10 करोड़ रुपये शामिल हैं। यही वजह है कि मेकर्स ओटीटी रिलीज में जल्दबाजी नहीं कर रहे और पहले थिएटर से अधिकतम कमाई करना चाहते हैं।

-दिलचस्प बात ये है कि 'धुरंधर' का पहला पार्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज हुआ था जबकि इसका सीक्वल एक अलग प्लेटफॉर्म पर आएगा। इससे साफ है कि मेकर्स इस बार डिजिटल रिलीज को लेकर नई रणनीति अपना रहे हैं।

फिल्म की सक्सेस का जश्न और टीम की तारीफ

-फिल्म की सफलता से निर्देशक आदित्य धर और उनकी पूरी टीम बेहद खुश है। आदित्य धर लगातार सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़े कलाकारों, म्यूजिक टीम और टेक्निकल क्रू की जमकर तारीफ कर रहे हैं, जो इस ब्लॉकबस्टर की सफलता में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

-'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर जो कमाल दिखाया है, उसके बाद ओटीटी पर इसकी रिलीज भी किसी बड़े इवेंट से कम नहीं होगी। हालांकि दर्शकों को इसे घर बैठे देखने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा लेकिन फिल्म की पॉपुलैरिटी को देखते हुए ये इंतजार भी खास बनने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+