Dhurandhar 2 Day 3 Early Report: तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर तोड़फोड़ मचाएगी फिल्म, जबरदस्त होगा कलेक्शन
रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2: द रिवेंज ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की। पहले दो दिनों में फिल्म को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली, जिससे इसकी कमाई तेजी से बढ़ी। सिर्फ 48 घंटों के भीतर ही फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

फिल्म ने पहले दिन करीब 172.63 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया जबकि। दूसरे दिन लगभग 80 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई। इन दो दिनों में कुल नेट कलेक्शन करीब 226 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 269 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया। इन आंकड़ों ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। तीसरे दिन की कमाई को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट्स की नजरें टिकी हुई हैं। वीकेंड के साथ-साथ ईद का मौका फिल्म के लिए बड़ा फायदा साबित हो सकता है। आमतौर पर त्योहारों के दौरान सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या बढ़ जाती है, जिससे कलेक्शन में उछाल देखने को मिलता है।
तीसरे दिन का शुरुआती अनुमान
शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीसरे दिन फिल्म करीब 4.93 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर सकती है। इसके साथ ही कुल नेट कलेक्शन लगभग 231 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन करीब 275 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। हालांकि, ये आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं और इनमें बदलाव संभव है। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जबकि इसमें रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। सभी कलाकारों के प्रदर्शन को दर्शकों ने सराहा है।
1000 करोड़ क्लब पर नजर
ट्रेड विश्लेषकों का मानना है कि फिल्म की रफ्तार को देखते हुए यह 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर सकती है। हालांकि, आने वाले दिनों का प्रदर्शन यह तय करेगा कि फिल्म कितने बड़े रिकॉर्ड बना पाएगी।
फिलहाल, धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड और त्योहार का फायदा उठाकर फिल्म अपने कलेक्शन को कितनी ऊंचाई तक ले जाती है।












Click it and Unblock the Notifications