Dhurandhar 2 BO Prediction: दूसरे ही दिन 200 करोड़ी मूवी बन जाएगी रणवीर की 'धुरंधर 2', महज इतने रुपये हैं बाकी
Dhurandhar 2 BO Prediction: रणवीर सिंह की एक्शन एंटरटेनर धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है। अब दूसरे दिन भी इसकी कमाई मजबूत बनी हुई है। दर्शकों के जबरदस्त रिस्पॉन्स के चलते फिल्म तेजी से 200 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है।

रिलीज के बाद हर तरफ मिल रहा प्यार
19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को देशभर में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। नॉर्थ इंडिया से लेकर साउथ इंडिया तक, हर जगह दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं। फिल्म को इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों से भी सराहना मिली है, जिनमें अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा और प्रीति जिंटा शामिल हैं।
दूसरे दिन भी कायम रहा कलेक्शन
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन करीब 8.68 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही कुल नेट कलेक्शन लगभग 154.23 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 182.87 करोड़ रुपये के करीब हो गया है। हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं और अंतिम आंकड़ों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म 200 करोड़ रुपये के पार का कलकेशन दूसरे दिन कर सकती है।
पहले दिन की ऐतिहासिक कमाई
फिल्म ने पहले दिन भारत में करीब 102.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। वहीं, रिलीज से पहले हुए पेड प्रीव्यू से लगभग 43 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इस तरह पहले दिन का कुल नेट कलेक्शन 145.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। धुरंधर 2 ने ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में जवान और एनिमल जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इसकी यह सफलता रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिनी जा रही है।
'धुरंधर 3' को लेकर बढ़ी चर्चा
फिल्म की जबरदस्त सफलता के बीच इसके अगले पार्ट धुरंधर 3 को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। गौरतलब है कि इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म धुरंधर ने भी बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।
हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक तीसरे भाग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।












Click it and Unblock the Notifications